Uncategorized

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायकों की बैठक कुछ ही देर में, इस्तीफा दे सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह …

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह की आज कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के साथ फोन पर बात हुई। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसे अपमान के साथ पार्टी में नहीं रह सकते हैं। दोनों नेताओं की बातचीत के बाद कैप्टन के इस्तीफे के अटकलों को और हवा मिली है।

पंजाब में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह आज मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी दोनों से इस्तीफा देने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वह इसकी घोषणा अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में कही है।

वहीं, आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर आज नवोज सिंह सिद्धू के समर्थक विधायकों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक शाम पांच बजे बुलाई गई है। इस बैठक में अमरिंदर सिंह के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।

पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहे घमासान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं जिसे देखते हुए दिल्ली में खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्थिति से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

राहुल गांधी किसी बड़े संकट से निपटने के लिए रकाबगंज रोड स्थित कांग्रेस के वार रूम में वरिष्ठ नेताओं के साथ पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान को लेकर बैठक कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह शाम करीब साढ़े चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इससे पहले, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनियया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान को लेकर नाराजगी एवं नाखुशी जताई। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने के बारे में फैसला किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी भी वक्त मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस पार्टी दोनों से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे वह गवर्नर से मिलने के लिए राजभवन जाएंगे।

पंजाब में आज कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है। कैप्टन सीएम पद छोड़ने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को कांग्रेस पार्टी पंजाब का नया मुख्यमंत्री बना सकती है। कैप्टन के प्रेस सेक्रेटरी ने ट्वीट कर कहा, “अगर कोई आपको धोखा देकर आश्चर्यचकित करता है, तो आपको अधिकार है कि आप भी उसे सही जवाब देकर चौंका दो।

कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी तनातनी के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। एआईसीसी के महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की। रावत ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस के अनेक विधायकों ने एआईसीसी से पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक तत्काल बुलाने का अनुरोध किया। इसी क्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर को शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। पंजाब कांग्रेस के सभी विधायकों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया जाता है।”

इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी शुक्रवार रात को ट्विटर पर लिखा, ”एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय में 18 सितंबर 2021 को शाम पांच बजे बुलाई गई है।”

पिछले महीने, राज्य के चार मंत्रियों और अनेक विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ असंतोष के स्वर उठाए थे और कहा था कि उन्हें अब इस बात का भरोसा नहीं है कि अमरिंदर सिंह में अधूरे वादों को पूरा करने की क्षमता है।

Back to top button