कोरबा

नगर निगम में सभापति कांग्रेस के श्याम सुंदर चुने गए

कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । महापौर के बाद कोरबा नगर निगम में सभापति भी कांग्रेस के चुने गए। कांग्रेस के श्याम सुंदर सोनी ने भाजपा के नरेंद्र देवांगन को 3 मतों से हराया।

कोरबा नगर निगम में महापौर का चुनाव दो घंटे पहले ही राजकिशोर प्रसाद ने 1 मत से जीत दर्ज की थी। इसके बाद जब सभापति का चुनाव हुआ तब भाजपा के दो और पार्षद कांग्रेस की तरफ खिसक गए। 67 सदस्यीय नगर निगम में सभापति का जब चुनाव हुआ तब कांग्रेस के श्याम सुंदर सोनी को 35 मत मिले। भाजपा ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपने पार्षदों को एकजुट करने और सभापति का चुनाव जीतने का प्रयास किया लेकिन महापौर चुनाव के बाद दो और पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। इस तरह भाजपा के नरेंद्र देवांगन को 32 वोट ही मिले।

मालूम हो कि नगर निगम कोरबा में सीपीआई के दो पार्षदों और जोगी कांग्रेस के एक पार्षद ने पहले ही कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

Back to top button