राजस्थान

  • सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत : राज्यमंत्री देवासी

      सिरोही में ‘रूमा देवी संग – महिला सशक्तिकरण संवाद’ कार्यक्रम का तीसरा चरण आयोजित जयपुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही की महिलाओ को रूमा देवी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले के लघु कुटीर उद्योगो को बढावा देने के लिए राज्य सरकार राजीविका के माध्यम से अवसर उपलब्ध…

  • विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए जोगाराम पटेल बोले- दीया बुझने से पहले चमकता है

    जोधपुर अजमेर जिले में राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 32 केंद्रों पर किया जा रहा है। यह परीक्षा दो पारियों में हो रही है, जिसमें करीब साढ़े 11 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों के हाथों में बंधे धागे उतरवाए गए और फुल आस्तीन की शर्ट पहनकर आने वाले…

  • 215 फीट का विशाल रावण कोटा में, रिमोट बटन दबाते ही होगा जलाया

    कोटा कोटा का दशहरा मेला… नाम सुनते ही रोशनी, भीड़ और आतिशबाजी की तस्वीर दिमाग में उभर आती है लेकिन इस बार यहां का नजारा और भी निराला रहने वाला है। मैदान में एक ऐसा रावण खड़ा किया जा रहा है, जिसे देख लोग दंग रह जाएंगे। 215 फीट ऊंचा, 12 टन वजनी और लोहे से बना ये रावण अब तक का सबसे विशालकाय पुतला होगा। दशहरे के मैदान में…

  • सरकारी स्कूल के बच्चों में पोषाहार के बाद तबियत बिगड़ी, 120 छात्र प्रभावित

    दौसा जिले के चूड़ियावास राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को पोषाहार खाने के बाद 120 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सुबह 10 बजे बच्चों को दूध पिलाया गया था और दोपहर के खाने में आलू-टमाटर की सब्जी व रोटी दी गई थी। इसके कुछ देर बाद कई बच्चों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार बच्चों की संख्या 100 के पार…

  • सउदी अरब से तस्करी का बड़ा पर्दाफाश: अंडरवियर में छुपाकर लाया गया 2.18 करोड़ का सोना पकड़ा गया

    जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सऊदी अरब के जेद्दा से आए एक पेसेंजर को 1.949 किलो सोना छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सोना अपने अंडरवियर में पेस्ट के रूप में छिपाया था, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.18 करोड़ रुपये आंकी गई है। DRI ने शुक्रवार की रात जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

  • बच्चों और पुलिस के बीच का फासला घटेगा, राजस्थान में शुरू हुआ ‘सद्भावना अभियान’

    जयपुर राजस्थान पुलिस ने एक अनूठा अभियान शुरू किया है। बच्चों के मन से पुलिस का डर निकालकर उनमें भरोसा जगाने और समाज में सद्भावना फैलाने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘सद्भावना अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिले के हर थाना प्रभारी ने एक-एक राजकीय स्कूल को गोद लिया है, जहां वे बच्चों के साथ सीधे संवाद कर पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास और…

  • गार्ड को बंधक बनाकर 8 मिनट में एटीएम लूट, बदमाशों ने उड़ाए 16.5 लाख रुपये

    अजमेर जिले के किशनगढ़ में गुरुवार देर रात बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के रूपनगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा स्कूल के सामने हुई। लूट की यह वारदात रात करीब 2:45 बजे अंजाम दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एटीएम में करीब 16.5 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस के अनुसार बदमाश स्कॉर्पियो…

  • बीकानेर में संभावित हाईकोर्ट बेंच को लेकर विवाद, वकीलों ने ठप किया कामकाज

    जयपुर बीकानेर में हाईकोर्ट की संभावित बेंच को लेकर विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ न्यायालयों में वकील कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। यह निर्णय केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के एक वीडियो बयान के बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने बीकानेर में बेंच को लेकर संकेत दिए थे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सहित अन्य बार संघों की आपात बैठक में मंत्री के बयान को "भ्रम…

  • फिल्मी सितारों की महफ़िल: चंकी पांडे होंगे होस्ट, रज़ा मुराद-दिलीप सेन को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट

    जयपुर 20 सितंबर को जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 13वां राजस्थान फिल्म फेस्टिवल आयोजित होगा। इस बार होस्टिंग का जिम्मा चंकी पांडे, सुमित व्यास और डेजी शाह संभालेंगे। कार्यक्रम में रजा मुराद और दिलीप सेन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जयपुर एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। 20 सितंबर को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में राजस्थान…

  • सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन: बजट अमल में देरी पर 24 सितंबर को जयपुर में आंदोलन

    जयपुर राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2025 में की गई घोषणाओं को लागू करने में हो रही देरी से राज्य कर्मचारियों में असंतोष गहराता जा रहा है। सरकार दो बार डेडलाइन देने के बाद भी वादों पर अमल नहीं कर पाई, जिस कारण कर्मचारी संगठन अब विरोध की राह पर उतर आए हैं। इसको लेकर कर्मचारियों के दल ने जयपुर में एक बैठक आयोजित की है। राज्य केंद्रीय मुद्रणालय में हुई…

  • विभिन्न पदों के लिए आरपीएससी साक्षात्कार की नई तिथियां जारी

    अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2018 और सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के तहत होने वाले साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं। आपको सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं कि कब कौन सा साक्षात्कार आयोजित होगा। नीचे तिथियां बताई गईं हैं। महत्वपूर्ण निर्देश अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल पहचान पत्र, सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ…

  • इस बार दशहरे पर रिकॉर्ड बनेगा: कोटा में खड़ा होगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण, रिमोट से होगा दहन

    कोटा कोटा में इस बार दशहरे पर 215 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है. इसे बनाने वालों का दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण होगा. रावण का पुतला 12 टन यानी 12 हजार किलो वजनी है. खास बात यह है कि इसे खड़ा करने में केवल 3 घंटे का समय लगेगा और दहन पहली बार रिमोट से किया जाएगा. रावण के पतले में 9500 किलो…

  • शहरी सहकारी बैंक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य करें : राज्यपाल

    शहरी सहकारी बैंक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य करें : राज्यपाल जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के शहरी बैंक समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करने को अपना ध्येय बनाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यवसायी देशभर में आर्थिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आर्थिक रूप से सुदृढ़ सभी लोग सहकारिता से जुड़े। इसी से राष्ट्र और प्रदेश के विकास में …

  • नए आपराधिक कानूनों की सफल क्रियान्विति में राजस्थान बने देशभर में रोल मॉडल : मुख्य सचिव

    जयपुर, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि नए आपराधिक कानून देश की न्यायिक प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने के साथ आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप राज्य में इन कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए और प्रदेश को देशभर में एक रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत…

  • भूजल संकट पर गरजे रवींद्र भाटी: सरकार और विपक्ष दोनों को लिया आड़े हाथ

    बाड़मेर राजस्थान विधानसभा में भू-जल (संरक्षण और प्रबंध) प्राधिकरण विधेयक पर चर्चा के दौरान शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने प्रदेश की गंभीर जल स्थिति और सरकारी योजनाओं की कमियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजस्थान में भूजल की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि राज्य अब देश में न्यूनतम भूजल वाले राज्यों में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने चेताया कि आने वाले वर्षों में यह…

  • भर्ती परीक्षा में नकल का शॉकिंग मामला: महिला सुपरवाइजर सलाखों के पीछे

    बीकानेर एसओजी ने सरकारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत मंजू कुमारी बिश्नोई (30) को गिरफ्तार किया गया है। मंजू पर आरोप है कि उसने सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 2018 में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करके चयन हासिल किया था। मंजू कुमारी मुक्ताप्रसाद नगर, सेक्टर-5 की रहने वाली है और वर्तमान में बज्जू…

  • मौसम अपडेट: बारिश का दौर थमा, आने वाले दिन होंगे धूप-भरे और गर्म

    जयपुर राजस्थान में पिछले दिनों मानसून जमकर मेहरबान रहा। यहां औसत से करीब 300 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हुई। हालात कुछ ऐसे हैं कि कई इलाकों में बारिश का दौर थमे 3-4 दिन बीत चुके हैं लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के बाद अब लोग खेतों में भरे बरसाती पानी को निकालने की जद्दोजहद में लगे हैं। इसी बीच राहत…

  • राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह: साहित्यकारों को मिलेगा हिन्दी सेवा पुरस्कार

    जयपुर प्रदेश में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और उन्नयन के उद्देश्य से भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘हिन्दी सेवा पुरस्कार’ इस बार 14 सितम्बर को राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे और चयनित लेखकों को सम्मानित करेंगे। स्कूल शिक्षा,…

  • गैंगस्टर संपत्तियों की जांच में जुटी राजस्थान पुलिस, ठिकानों पर छापे जारी

    श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ बुधवार सुबह जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कुख्यात अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एसटीएफ, कालिका यूनिट, डॉग स्क्वॉड, डीप मेटल डिटेक्टर और विभिन्न थानों से आए करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल हुए। फाइनेंशियल ट्रेल की जांच के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने…

  • धर्मांतरण बिल राजस्थान में लागू, सदन में कांग्रेस का हंगामा और नए प्रावधानों की पूरी जानकारी

    जयपुर  राजस्थान में अब लालच, धोखे या डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है. सरकार ऐसा कानून लाने जा रही है, जिसमें पहली बार बुलडोजर एक्शन को कानूनी रूप दिया जाएगा. नए धर्मांतरण विरोधी बिल में प्रावधान है कि गलत तरीके से धर्म परिवर्तन कराने वाले संस्थानों की इमारतों को सील करने और तोड़ने की कार्रवाई होगी. राजस्थान विधानसभा में मंगलवार…

  • विधायक भाटी का साफ संदेश- पर्यावरण बचाओ, खेजड़ी और ऑक्सीजन के लिए ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाओ

    जयपुर राजस्थान विधानसभा के युवा और तेजतर्रार चेहरे शिव विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने अमर उजाला से खास बातचीत में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने की जितनी घोषणाएं की गईं, वे सब केवल कागजों तक सीमित हैं, धरातल पर स्थिति बेहद निराशाजनक है। भाटी ने कहा कि खेजड़ी बचाओ आंदोलन लंबे समय से चल रहा है और इसे पूरे प्रदेश के लोगों, व्यापारियों और समाज…

  • राजस्थान में टूटे 107 साल पुराने मानसून रिकॉर्ड, सितंबर में विदाई की उम्मीद

    जयपुर राजस्थान में इस सीजन का मानसून ऐतिहासिक बन गया है। प्रदेश में 107 वर्ष बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 1917 में राजस्थान में 844.2 मिमी वर्षा हुई थी, जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड था। इस वर्ष 2025 में मानसून सीजन के दौरान अब तक 693.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है…

  • ‘जग्गा जासूस चोर है’ के नारे से गूंज उठी विधानसभा, जासूसी कांड पर कांग्रेस का हंगामा

    जयपुर विस्तार- राजस्थान विधानसभा में जासूसी कांड को लेकर बुधवार को भी जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सदन में "जग्गा जासूस चोर है" लिखी टोपी पहनकर प्रदर्शन किया और सरकार पर जासूसी कराने का आरोप लगाया। विपक्ष ने स्पीकर से इस मुद्दे पर व्यवस्था देने की मांग की और कार्यवाही को बाधित किया। यह विवाद मंगलवार को तब शुरू हुआ था जब नेता प्रतिपक्ष ने सदन में…

  • लिटरेचर का त्योहार लौट रहा जयपुर: 15 जनवरी से शुरू होगा फेस्टिवल, नए आयोजनों के साथ

    जयपुर जयपुर। दुनिया का सबसे बड़ा साहित्यिक उत्सव, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF), 15 से 19 जनवरी 2026 तक राजधानी जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल अपने 19वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है और इस दौरान साहित्य, राजनीति, विज्ञान, कला और विचार जगत के दिग्गज एक मंच पर जुटेंगे। वैश्विक मुद्दों पर सार्थक विमर्श और संवाद की यह परंपरा हर वर्ष की तरह इस बार भी…

  • सुरक्षा पहले! कलेक्टर टीना डाबी ने आमजन से की अपील, पानी भरे इलाकों में जाने से रहें दूर

    बाड़मेर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया। साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। पिछले तीन-चार दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने…

Back to top button