नई दिल्ली
New Delhi
-
केजरीवाल दिल्ली में अपनी हार का बदला अब लोगों से ले रहे हैं, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा कर दिया
नई दिल्ली पंजाब और हरियाणा में जल विवाद के बीच दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी हार का बदला अब लोगों से ले रहे हैं। पंजाब में उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कम पानी भेज रही है और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को प्यासा मारने की साजिश…
-
दिल्ली सरकार ने 13 और 14 मई को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का किया फैसला
नई दिल्ली दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सरकार ने 13 और 14 मई को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। बैठक में सत्र के दौरान संभावित विधेयकों और विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा विधायक शिखा राय ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सरकार की मौजूदा और आगामी…
-
दिल्ली कांग्रेस दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
नई दिल्ली दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके विरोध में कांग्रेस 5 मई को दिल्ली के सभी मदर डेयरी बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। हाल ही में मदर डेयरी और अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस अभियान में…
-
स्कूल फीस एक्ट की तारीफ में बोलीं CM रेखा गुप्ता- ‘बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए होंगे मजबूर’
नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली स्कूल एजुकेशन (ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस) बिल, 2025' को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य सभी 1677 निजी स्कूलों में फीस को पारदर्शी तरीके से नियंत्रित करना है। इस कदम को अभिभावकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है,…
-
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज में बदलाव, हवा चलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए हुए है, बारिश के आसार
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते मौसम खुशनुमा रहनेवाला है। शनिवार को भी मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। हवा चलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह तेज हवा के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। आईएमडी ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट…
-
CM ने बताया ट्रिपल इंजन सरकार की ताकत, दिल्लीवालों को मिलीं 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली दिल्लीवालों को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बसों का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि यह यह ट्रिपल इंजन वाली सरकार की ताकत है। तीनों अंग एक साथ मिलकर अथक काम कर रहे हैं। कहा कि इस साल के अंत तक 2080 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनिशिएटिव (डीईवीआई)…
-
36 साल के अजिंक्य रहाणे का चयनकर्ताओं को साफ संदेश- ‘मैं कभी हार नहीं मानता, टीम इंडिया में वापसी की अब भी उम्मीद’
नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बावजूद भारत की तरफ से खेलने के उनकी इच्छा और भूख पहले की तरह बरकरार है। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था और वह करीब एक दशक से सीमित ओवरों की टीम से बाहर हैं लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय टीम…
-
गर्मी से राहत की बारिश इस बार आफत बनकर आई, धूल भरी आंधी से उड़ानें बेहाल, 100 फ्लाइट्स लेट, 40 डायवर्ट
नई दिल्ली गर्मी से राहत की बारिश इस बार आफत बनकर आई। शुक्रवार सुबह दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ऐसा करवट ली कि राजधानी की रफ्तार ही थम गई। तेज़ धूल भरी आंधी और भारी बारिश ने न केवल जनजीवन को प्रभावित किया बल्कि हवाई सेवाएं भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर में हलचल मचा दी। वहीं,…
-
आंधी-तूफान में उखड़े पेड़, बारिश से सड़कें लबालब
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों को राहत दी। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। गरज-चमक…
-
मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन की फिर मुश्किल बढ़ी, ACB ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या है करप्शन का केस
नई दिल्ली भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने वाली एंटी क्रप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये मामला स्कूलों में क्लासरूम बनाने में हुए घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि क्लासरूम बनाने में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उस समय मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री थे। सत्येंद्र जैन लोक निर्माण मंत्री (PWD) थे। पब्लिक वर्क्स…
-
दिल्ली के इस फेमस इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गियां ध्वस्त, खेत भी उजाड़े ,जमकर गरजा DDA का बुलडोजर
नई दिल्ली मयूर विहार यमुना खादर में शुक्रवार को डीडीए ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 10 बुलडोजर लगाकर एनएच-नौ से डीएनडी के बीच 200 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त किया गया। उनके आगे बने चबूतरे तोड़े गए। खेतों में फसल को बुलडोजर से रौंदा गया। नर्सरियों को भी तहस-नहस कर दिया गया। कार्रवाई होते देखते काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर, टेंपो और रेहड़ी में झुग्गियों से अपना सामान ले…
-
दिल्ली नगर निगम में मेयर चुनाव के परिणाम घोषित हुए, भाजपा के राजा इकबाल बने दिल्ली के मेयर
नई दिल्ली इस बार का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प रहा, क्योंकि सत्तारूढ़ आप ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया था। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार भी कर दिया था। दिल्ली नगर निगम में मेयर चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए, उन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 वोट से हराया। चुनाव…
-
अब एमसीडी में भाजपा की सरकार है और सरकार को बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए: आप पार्टी
नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शुक्रवार को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का आम आदमी पार्टी (आप) ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि अब एमसीडी में भाजपा की सरकार है और 'ट्रिपल इंजन' वाली सरकार को बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। यह जानकारी दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, नेता सदन मुकेश गोयल…
-
बिजली कटौती मामले में लोग कर रहे कठिनाइयों का सामना , सीएम रेखा गुप्ता बना रही का मजाक : आतिशी
नई दिल्ली दिल्ली में अत्यधिक गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने नागरिकों की समस्याओं को बढ़ा दिया है. 40 डिग्री सेल्सियस की तपिश में कई क्षेत्रों में रात के समय घंटों तक बिजली गायब रहती है. इस स्थिति पर आम आदमी पार्टी की नेता और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे…
-
दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, ऐसे में बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान: आतिशी
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। रविवार को दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, और इस भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में रात के समय घंटों तक बिजली गुल रही। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किए हैं। आतिशी ने कहा कि राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लंबे-लंबे…
-
मेयर चुनाव को लेकर आप की महत्वपूर्ण घोषणा, दिल्ली मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस बार वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि BJP उन स्थानों पर चुनाव हारने के बाद साम, दाम, दण्ड और भेद की नीति अपनाकर सरकारें बनाती है. बीजेपी अन्य पार्टियों को तोड़कर अपनी सरकार बनाती है. एमसीडी चुनाव को गुजरात चुनाव…
-
एमसीडी चुनाव : भाजपा ने राजा इकबाल और जय भगवान यादव के नाम पर लगाई मुहर
नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ऐलान करते हुए बताया कि सरदार राजा इकबाल सिंह एमडीसी मेयर और जय भगवान यादव डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे. राजा इकबाल सिंह और जय भगवान यादव आज नामांकन दाखिल करेंगे. आम आदमी पार्टी के एमसीडी मेयर…
-
दिल्ली में मेयर चुनाव 25 अप्रैल को होना है, चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन आज
नई दिल्ली दिल्ली में आज मसीडी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है. दिल्ली में मेयर चुनाव 25 अप्रैल को होना है, ऐसे में नामांकन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तरफ से मेयर और डिप्टी मेयर के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. उम्मीदवार अपना नामांकन सुबह 10 बजे से शाम 5 के बीच नगर निगम सेक्रेटरी के पास सिविक सेन्टर…
-
सीलमपुर हत्याकांड में 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद पुलिस ने जिकरा नाम की लेडी डॉन को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली दिल्ली के सीलमपुर में हुई 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद पुलिस ने जिकरा नाम की लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जिकरा की पुलिस कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। आरोप है कि कुणाल की हत्या जिकरा के चचेरे भाइयों ने की है और…
-
उत्तर भारत में मौसम ने पलटी चाल, 19, 20, 21 अप्रैल तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है, और शुक्रवार शाम से शुरू हुई आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वीकेंड दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिसके साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में…
-
भूकंप से फिर हिली दिल्ली-NCR की धरती, कोई जान-माल का नुकसान नहीं
नई दिल्ली अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शनिवार दोपहर आए 5.8 तीव्रता के भूकंप से उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम झटके महसूस किए गए। कश्मीर घाटी और दिल्ली-एनसीआर में भी दोपहर करीब 12:17 बजे कंपन दर्ज किया गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 86 किलोमीटर नीचे थी और इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में…
-
दिल्ली में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 4 की मौत
दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. रात करीब 3 बजे यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. बता दें कि यह इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इमारत के गिरने से करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए. एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक इस हादसे में अब तक चार…
-
सीलमपुर हत्या मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
नई दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली में न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की…
-
नोएडा में साइड नहीं देने पर कार सवार दो आरोपियों ने मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
नई दिल्ली नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क पर मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की और उसके सिर में गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार को सामने आई, जब पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो अज्ञात युवकों ने पीड़ित के…
-
बीजेपी ने दिल्ली में कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के अकबर रोड स्थित मुख्यालय के पास नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने जनता के पैसों का गबन किया है और इसे पार्टी नेताओं के निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया गया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा…