नई दिल्ली
New Delhi
-
दिल्ली सरकार अब प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि की मनमानी रोकने के लिए अध्यादेश के तहत पास किया नया बिल
नई दिल्ली फिलहाल इस बिल को अध्यादेश के तौर पर मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि सरकार अब अध्यादेश के जरिये प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर रोक लगाएगी। मंगलवार को दिल्ली सरकार की आठवीं बैठक हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 को कैबिनेट ने पास…
-
मौसम विभाग ने बताया NCR, यूपी और बिहार के लिए राहत वाला अनुमान, कब तक प्रचंड रहेगी गर्मी
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अप्रैल और मई में गर्मी से बड़ी राहत थी। यही नहीं मई की कूलिंग ने तो इस बार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन अब जून में सारा सुकून छीन गया है और प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू जैसे हालात हैं। मई के तीसरे सप्ताह में ही अच्छी…
-
द्वारका के फ्लैट में लगी भीषण आग, बाप ने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग, तीनों की मौत
नई दिल्ली दिल्ली में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. द्वारका सेक्टर-13 स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग 'सबद अपार्टमेंट' में आज (10 जून) सुबह एक फ्लैट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया. आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी. इस दौरान एक 2 बच्चों के साथ एक पिता ने बिल्डिंग से जान बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई. इससे…
-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आया नगर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अभी और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुबह का…
-
दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में लगी आग, ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा असर
नई दिल्ली दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में सोमवार को दोपहर के समय आग लग गई। इसके चलते ट्रेनों की आवाजाही पर भी कुछ देर के लिए असर पड़ा। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर 11.10 बजे आग लगने के बारे में सूचना मिली, जो संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया, सूचना मिलने…
-
मनीष सिसोदिया ने ACB से काटी कन्नी, बिजी हूं, नहीं आ सकता, क्लासरूम घोटाले में देना है जवाब
नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता को दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में कथित घोटाले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सिसोदिया ने एसबी को भेजे अपने जवाब में खुद को बिजी बताया। एसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं…
-
समय पहले आने वाले मॉनसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक, दिल्ली में मॉनसून 24-25 जून तक दे सकता है दस्तक
नई दिल्ली देश में समय पहले एंट्री लेने वाले मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले हफ्ते तक उत्तर भारत की तरफ मॉनसून तेजी से बढ़ रहा था लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है जिससे दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हर किसी को…
-
मद्रासी कैंप से झुग्गी बस्ती को हटाए जानें पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, ‘इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती…’
नई दिल्ली हाल ही में मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती को हटाए जाने को लेकर चल रही बहस के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन झुग्गियों को हटाने के लिए अदालत ने आदेश दिया है, उसमें सरकार या प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। बारापुला नाले के किनारे बनी इन झुग्गियों को हटाने की बात कोर्ट ने चार बार दोहराई है, ताकि नाले की सफाई के लिए मशीनें…
-
दिल्ली में घोषित योजनाएं ज़मीन पर लागू नहीं हो पा रहीं, और उलटे बुलडोज़र की नीति अपनाई जा रही: संजय सिंह
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में दिल्ली में बुलडोजर ऐक्शन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में दिल्ली की बीजेपी सरकार पर झुग्गी बस्तियों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से इन्हें बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है, बीते कुछ महीनों से दिल्ली की…
-
रेखा गुप्ता सरकार दिव्यांग पेंशन में वृद्धि के बाद, अब उनके सहायकों को भी आर्थिक मदद देगी
नई दिल्ली सरकार की ओर से दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान तो पहले ही कर दिया गया था। अब दिव्यांगजन के सहायकों को भी पैसा देने की तैयारी की जा रही है। दिव्यांगजन की देखभाल के लिए सहायकों को सरकार की ओर से यह आर्थिक मदद दी जाएगी। जरूरी नहीं है कि दिव्यांगजन के सहायक उनके माता-पिता, पति-पत्नी या भाई-बहन ही हो। जो भी व्यक्ति दिव्यांगजन की देखभाल कर…
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पिछले 11 वर्षों में रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 1.76 लाख तक पहुंच गई
नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 1.76 लाख तक पहुंच गई है, जिसमें 1 बिलियन डॉलर और उससे अधिक वैल्यूएशन वाले स्टार्टअप यानी यूनिकॉर्न की संख्या 118 दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वित्त मंत्री ने कहा कि "भारत के युवा स्टार्टअप बना रहे हैं और नौकरियों के अवसर ला रहे…
-
9 जुलाई तक बढ़ी 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत: पटियाला हाउस कोर्ट
नई दिल्ली दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। राणा की अगली कोर्ट पेशी 9 जुलाई को होनी है। इसका अर्थ है कि तहव्वुर राणा को अब 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से उसे वर्चुअल मोड के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। राणा के वकील ने उसके स्वास्थ्य को…
-
सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, धमकी भरा कॉल करने के तुरंत बाद फोन बंद, सुरक्षा बढ़ाई गई
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में एक अज्ञात कॉलर ने यह धमकी दी। धमकी भरा कॉल करने के तुरंत बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। गाजियाबाद पुलिस के डिप्टी…
-
ई-रिक्शा चालक ने विदेशी युवती से किया दुर्व्यवहार, मोबाइल छीनकर बेहोशी की हालत में छोड़ा
नई दिल्ली नोएडा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने नाइजीरिया से आई युवती गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली और बाद में उसने एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नोएडा के थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती कौशल राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा 21…
-
कभी दिल्ली की सड़कों पर ट्राम की खटखट सुनाई देती थी, सौ साल पहले, जब सड़कों पर कारें गिनती की थीं
नई दिल्ली दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो का सफर आपने जरूर किया होगा। आज दिल्ली मेट्रो की रफ्तार शहर की धड़कन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से 100 साल पहले भी इसी शहर पर एक 'मेट्रो'दौड़ती थी? जी हां हम बात कर रहे हैं ट्राम की। कभी दिल्ली की सड़कों पर ट्राम की खटखट सुनाई देती थी। सौ साल पहले, जब सड़कों पर कारें गिनती…
-
रेखा गुप्ता के नाम राज निवास मार्ग पर दो बंगले 1/8 और 2/8 आवंटित किए गए, मिली सैद्धांतिक मंजूरी
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए आखिर बंगले की तलाश पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री बनने के करीब साढ़े तीन महीने बाद राज निवास मार्ग पर रेखा गुप्ता के लिए दो बंगले फाइनल किए गए हैं। बताया बंगले 4 BHK वाले हैं इन बंगलों की पहले मरम्मत और रंग-रोगन का काम भी किया जाएगा। गुप्ता पहले ही उस बंगले को ना कह चुकी थीं,जिसमें मुख्यमंत्री के तौर…
-
दिल्ली पुलिस ने अवैध विदेशियों पर कड़ा एक्शन लेते हुए भेजा वापस, 71 विदेशियों को किया डिपोर्ट
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ मई और जून में कड़ा एक्शन लिया। द्वारका जिला पुलिस ने मई में 71 विदेशियों को डिपोर्ट किया, जिनमें 47 बांग्लादेशी, 17 म्यांमार के रोहिंग्या और 7 नाइजीरियाई शामिल हैं। इसके अलावा, नॉर्थ-वेस्ट और शाहदरा जिला पुलिस ने भी बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई द्वारका जिला पुलिस ने…
-
दिल्ली की सीमाओं से MCD टोल बूथ हटाने की तैयारी,CM गुप्ता और एलजी भी सहमत
नई दिल्ली दिल्ली की सीमाओं से MCD टोल बूथ हटाने की तैयारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए जोर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एलजी वीके सक्सेना भी इससे सहमत हैं। उनका मानना है कि शहर की सीमाओं पर एंट्री फीस लेने वाले बूथों को हटाने की जरूरत है। इन बूथों के कारण लोगों को परेशानी होती है और समय बर्बाद होता है।…
-
दिल्ली के साकेत कोर्ट लॉकअप के अंदर अमन नामक कैदी की हत्या
नई दिल्ली दिल्ली के साकेत कोर्ट के अंदर बने लॉकअप में हत्या से हड़कंप मच गया है। साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी। वे दोनों तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत कोर्ट लॉकअप के अंदर…
-
गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ भूमि बताते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल, अदालत ने की ये टिप्पणी
नई दिल्ली दिल्ली के शाहदरा स्थित एक गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ भूमि बताते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा था कि शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और आजादी से पहले वहां एक मस्जिद थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि गुरुद्वारा कई दशकों…
-
दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी, कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात
नई दिल्ली नौतपा खत्म होते ही देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। जहां पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहे हैं तो वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया है। देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली में…
-
रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत अचानक गिरी, 3 से 4 लोग फंसे, दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया
नई दिल्ली रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत अचानक गिर गई। इसमें 3 से 4 लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना अभी आधे घंटे पहले की है। यह तीन मंजिला इमारत थी। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। इमारत के ढहते ही 6 मजदूर बाहर आ गए। इनमें…
-
बीजेपी ‘हमारे नेताओं को निशाना बना रही, संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, आप पार्टी ने लगाया आरोप
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर कर रही है। भ्रष्टाचार के एक मामले में दो पूर्व मंत्रियों-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ‘आप' की तरफ से ये आरोप लगाए गए हैं। ‘आप' ने कहा…
-
अब कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु कहा जाएगा, जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में बड़ा फैसला
नई दिल्ली जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में बड़ा फैसला लिया गया है। यहां अब कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु कहा जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये फैसला लिंग-समावेशी कदम उठाते हुए लिया गया है। जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने खुद इस प्रस्ताव को एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के सामने रखा था जिसमें सहमति भी मिल गई। इस बारे में जानकारी देते हुए जेएनयू की कुलपति प्रोफेसर…
-
दिल्ली में फुटपाथ और सड़कों पर कबूतरों को दाना डालने की प्रथा को लेकर एनजीटी ने दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
नई दिल्ली दिल्ली में फुटपाथ और सड़कों पर कबूतरों को दाना डालने की प्रथा को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार और विभिन्न एजेंसियों को नोटिस भेजा है। एनजीटी ने दिल्ली सरकार के साथ पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक आवेदन के बाद जारी किया गया, जिसमें कबूतरों के सूखे मल के…