नई दिल्ली
New Delhi
-
एयर होस्टेस नौकरी का झांसा देकर चैतन्यानंद ने लड़कियों को बनाया शिकार, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में बाबा के मोबाइल फोन से लड़कियों की कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जो चोरी-छिपे खींची गई लगती हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाबा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों से बातचीत की। खासतौर पर एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनाने का वादा कर उन्हें फंसाया गया।…
-
विजेंद्र गुप्ता का मानना: प्रोफेसर मल्होत्रा का सरल और संगठित दृष्टिकोण हमेशा रहेगा प्रेरक
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति के क्षेत्र में उनकी सरलता, संगठन कौशल और मार्गदर्शक व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्री विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कहा “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद…
-
UP-बिहार से गुजरात तक बारिश का अलर्ट, दुर्गा पूजा पर दिल्ली में हल्की फुहारें!
नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. धूप के तीखेपन और उमस में बहुत कमी आई है. हालांकि अब भी प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं. तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. इसी बीच दिल्ली वालों के लिए मौसम खुशखबरी लेकर आया है. पिछले 10 दिनों में पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों…
-
नई सड़क से कम होगी दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी, क्या होगा रूट?
नई दिल्ली दिल्ली में आम जनता के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है ट्रैफिक जाम की. पीक टाइम यानि ऑफिस और स्कूल टाइमिंग में तो सड़कों पर हद से ज्यादा ट्रैफिक मिलता है. मगर जाम की इस समस्या से निपटने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब AIIMS से महिपालपुर बाइपास और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ने वाला 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर…
-
गर्मियों से मिली राहत, नोएडा में बारिश ने बदल दिया मिजाज
नई दिल्ली नोएडा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मंगलवार सुबह से ही आसमान पर घने काले बादलों का डेरा रहा और दिन चढ़ते ही नोएडा के क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने दस्तक दे दी. यह बारिश जहां गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन कुछ घंटों के लिए अस्त-व्यस्त हो…
-
BMW ड्राइवर गगनप्रीत जमानत पर, CCTV ने दिखाया पुलिस की कमज़ोरी
नई दिल्ली दिल्ली के चर्चित BMW हादसे में आरोपी गगनप्रीत कौर को अदालत ने जमानत दे दी है। 27 सितंबर को आए फैसले में अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष की कहानी और सबूतों में विरोधाभास हैं। कोर्ट ने कहा कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज ने शुरुआती आकलन को बदल दिया है, कलपेबल होमिसाइड (जानबूझकर की गई गलती जिसमें किसी की जान चली जाए) के आरोपों को कमजोर किया…
-
बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह 94 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. दिल्ली के AIIMS में विजय मल्होत्रा का इलाज चल रहा था और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी.दिवंगत बीजेपी नेता विजय मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके…
-
दिल्ली में पहली बार! छठ पूजा अब यमुना के दोनों किनारों पर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि आस्था का छठ पर्व इस बार यमुना नदी के दोनों किनारों पर आयोजित किया जाएगा। ऐसा दिल्ली में पहली बार होगा। यमुना के किनारों पर छठ पूजा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि व्रत करने वालों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के अलावा जहां कहीं भी छठ पूजा का…
-
दिल्ली में मल्टीलेवल पार्किंग का नया रूप: वसंत विहार डिपो की योजना में बदलाव
नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रशासनिक स्तर पर भी बहुत से बदलाव देखे जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार के समय परियोजनाएं हरे पेड़ों के न हट पाने के कारण अधर में लटकी गई थीं। अब उन पेड़ों को हटाने की मंजूरी मिल गई है। वहीं डीडीए की मंजूरी न मिलने से वसंत विहार डिपाे में प्रस्तावित बहुस्तरीय पार्किंग के साथ शाॅपिंग…
-
नई योजना: एक्सप्रेसवे पर झूलते बंदर और नीचे दौड़ते वाहन, देखिए कैसे होगा मज़ेदार संतुलन
नई दिल्ली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर जहां ऊपर वाहन फर्राटा भरेंगे, वहीं नीचे वन्यजीव आराम से विचरण कर सकेंगे। इसके साथ अब सड़क हादसों से बचाव के लिए एक और अनोखी पहल होने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से यहां उत्तर प्रदेश का पहला मंकी लैडर तैयार किया जाएगा। यह लैडर खासतौर पर बंदरों के लिए…
-
सीमा सुरक्षा में सफलता: दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशियों को पकड़ा, डिपोर्टेशन का आदेश
नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम जिला की ऑपरेशन सेल की टीम ने अवैध तरीके से भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले दो वर्षों से बिना वैध वीजा और दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। पुलिस ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एफआरआरओ (फरेनर्स रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) दिल्ली की मदद से दोनों के खिलाफ डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अवैध व…
-
दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद केस में उठाए अहम कदम, टॉर्चर रूम और सीसीटीवी की जांच
नई दिल्ली यौन शोषण के गंभीर मामले में आरोपी चैतन्यानंद पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने बाबा को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। इसके बाद, सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस की टीम बाबा को उस इंस्टिट्यूट लेकर पहुंची, जहां कथित तौर पर छात्राओं का शोषण किया जाता था। दिल्ली पुलिस सोमवार तड़के चैतन्यानंद को इंस्टिट्यूट लेकर पहुंची। इस दौरान…
-
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे दिल्ली BJP मुख्यालय का लोकार्पण, जानें खास बातें
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के बिल्कुल करीब स्थित है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि श्री मोदी नवरात्र सप्तमी के शुभ दिन, सोमवार को इस नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। अब तक पार्टी का…
-
फिर सहमी दिल्ली! एयरपोर्ट और कई स्कूलों को भेजी गई बम धमाके की चेतावनी
नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर बम धमाके की धमकी से सहम गई। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट, स्कूलों और कई संस्थानों को ईमेल के जरिये बम रखने की धमकी दी गई। इस धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई। जैसे ही एयरपोर्ट और अन्य संस्थानों को मेल प्राप्त हुआ, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बम…
-
दिल्ली में गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, काला जठेड़ी गिरोह के 6 गुर्गे हथियारों संग गिरफ्तार
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने गिरोह के मुख्य हथियार सप्लायर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 अत्याधुनिक पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किये गए हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि यह गिरफ्तारी अवैध हथियारों के धंधे में…
-
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी सौगात: यमुनापार से हर कोने तक दौड़ेंगी 300 देवी बसें
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुनापार के लोगों को 300 नई देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) बसों की सौगात दे दी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नए रूट तय किए गए हैं। नई बसों के चलने के बाद अब डीटीसी के बेड़े में कुल 974 देवी बसें हो गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों…
-
छात्र की हत्या से हिल गई दिल्ली: मंगोलपुरी में सात नाबालिग आरोपी हिरासत में
नई दिल्ली दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अन्य नाबालिगों के साथ हुई झड़प में एक नाबालिग की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी सामने आई कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों के बीच झड़प हुई थी। कुछ छात्रों ने मिलकर एक छात्र को बुरी तरह…
-
राजधानी में पर्यटन में आई क्रांति: मंत्री कपिल मिश्रा के खुलासे ने सभी को चौंकाया
नई दिल्ली विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन का परिदृश्य (लैंडस्केप) बहुत तेज़ी से परिवर्तित हो रहा है, जिससे इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिल रही है। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के लिए आयोजित १६वीं 'चैंपियंस रन' का शनिवार को गांधी दर्शन स्थल पर शुभारंभ…
-
स्पेशल टीम ने तोड़ा गैंगस्टर का राज: रूबल सरकार अब कानून के शिकंजे में
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा गैंग से जुड़े रूबल सरदार को गिरफ्तार किया। उसे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस को हाशिम गैंग के गैंगस्टर रूबल सरदार की तलाश थी। इस बीच दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से कहीं जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची, जहां…
-
सोनम वांगचुक को रिहा करने की मांग को लेकर आप का जोरदार कदम
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने शिक्षाविद् सोनम वांगचुक गिरफ्तारी को गलत करार देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की माँग की है। आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने शनिवार को कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में पूरे देश के अंदर हुए घटनाक्रम बहुत डरावने है और हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं। यह घटना मोदी सरकार के तानाशाही चरित्र को दिखाता है। कई वर्षों से लद्दाख को…
-
गगनप्रीत कौर को बड़ी राहत! BMW हादसे में अब कोर्ट ने सुनाई जमानत
नई दिल्ली दिल्ली के धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी गगनप्रीत कौर को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गगनप्रीत को जमानत दे दी है। 14 सितंबर को हुए इस हादसे में वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी नवजोत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पत्नी ने आरोप लगाया था कि गाड़ी में मौजूद आरोपी पति-पत्नी…
-
सुप्रीम कोर्ट का दिवाली से पहले अहम फैसला, दिल्ली-NCR में चल सकेंगे ग्रीन पटाखे
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से पहले पटाखों को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने दिल्ली-एनसीआर में उन निर्माताओं को ग्रीन पटाखे बनाने की इजाजत दे दी, जिनके पास नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) से प्रमाणित सर्टिफिकेट हैं। हालांकि, कोर्ट ने यह शर्त रखी है कि ये निर्माता दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के पटाखों…
-
NHAI का बड़ा कदम: दिल्ली की सड़कों पर मिलेगी स्मूद ड्राइविंग, UER-II का विस्तार शुरू
नई दिल्ली दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए NHAI एक नया मार्ग विकसित कर रहा है। यह प्रोजेक्ट UER-II का 17 किलोमीटर लंबा विस्तार होगा, जो अलीपुर से शुरू होकर NH-709B (दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे) पर ट्रोनिका सिटी तक जाएगा। दिल्ली की रिंग रोड, NH-44, NH-48 और बरापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर पर दबाव कम होगा। हरियाणा और राजस्थान से देहरादून की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए…
-
दिल्ली मेट्रो में वीडियो शूटिंग पर सख्त कार्रवाई, रील और डांस पर अब रोक
नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो जो हमेशा अपनी साफ-सुथरी और समय पर चलने वाली ट्रेनों के लिए जानी जाती थी, अब सोशल मीडिया स्टार्स के लिए फेवरेट लोकेशन बन चुकी थी। ट्रेनों में शूटिंग, डांस या कोई भी कंटेंट बनाने के मामले अक्सर वायरल वीडियो के रूप में सामने आते रहते थे। लेकिन अब मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सख्त कदम उठाते हुए ट्रेनों में सोशल मीडिया शूटिंग पर पाबंदी लगा…
-
इन सब में न पड़ें, कुछ अच्छे काम करें – EVM याचिकाकर्ता को दिल्ली HC की नसीहत
नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावों में EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिका के जरिए मांग की गई थी कि चुनावों में EVM के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाए। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को 'इन कामों में न पड़ने' की सलाह दी है। खास बात है कि विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। बार एंड…