मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

  • प्रकृति और प्रगति, विकास और पर्यावरण संरक्षण में तालमेल जरूरी

    आर्थिक प्रगति को समाज की खुशहाली और मजबूत संस्थाओं के निर्माण से जोड़ना आवश्यक भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर सक्रिय हैं। इसके साथ ही उनका यह भी प्रयास है कि प्रकृति और प्रगति, विकास और पर्यावरण संरक्षण में तालमेल…

  • युवती की मौत से मांडू में तनाव, मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन; तीन पर केस दर्ज

    धार  18 वर्षीय युवती की मौत के बाद गुरुवार को मांडू में आक्रोश फूट पड़ा। स्वजन और ग्रामीण शव लेकर मुख्य चौराहे पर पहुंचे और उसे रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि युवती को प्रताड़ित करने के आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर स्वजन माने और जाम समाप्त किया। दरअसल, मामला…

  • ग्वालियर के आरौन में 30 अक्टूबर को लगेगा जन-विश्वास शिविर, लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

    ग्वालियर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविरों का आयोजन जारी है। इस क्रम में शुक्रवार 30 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे से ग्राम पंचायत आरौन में जिला स्तरीय आयोजित होगा।     शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारी भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद, उद्योग एवं हितग्राही संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।…

  • उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कटनी, मैहर एवं सतना जिले के नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स से किया संवाद भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटनी, मैहर एवं सतना जिले में पदस्थ नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स से संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने…

  • मध्यप्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह के परीक्षण एवं सुझाव के लिए समिति गठित

    भोपाल मध्यप्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह नियम 2026 के प्रारूप के परीक्षण एवं सुझाव के लिए राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति आदेश जारी होने के 10 कार्य दिवस में अपना प्रतिवेदन मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में प्रमुख सचिव जेल श्री मुकेश चंद गुप्ता, सचिव वित्त श्री लोकेश कुमार जाटव, गृह विभाग श्रीमती शिल्पा गुप्ता, विधि…

  • अटल बिहारी वाजपेयी IIITM ग्वालियर में AI समिट शुरू, स्वास्थ्य सेवा से स्मार्ट सिटी तक नवाचारों पर चर्चा

    ग्वालियर अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर में एआई समिट 2026 का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में प्रारंभ हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रतिष्ठित अतिथियों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों तथा तकनीकी नवप्रवर्तकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह,अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रो. एस. एन. सिंह, प्रो. अनुराग…

  • मुख्य सचिव बर्णवाल ने कहा- सभी विभाग संवेदनशीलता और समन्वय से निर्धारित अवधि में जनगणना संबंधी कार्य करें

    नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने के लिए वातावरण बनाएं कॉलेजों में छात्रों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने पर जोर भोपाल जनगणना-2027 से जुड़े सभी विभाग संवेदनशीलता और समन्वय से निर्धारित समय अवधि में कैलेंडर अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें जिससे भारत सरकार की मंशानुसार जनगणना के आवश्यक आँकड़े संकलित किए जा सके। मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने गुरूवार को मंत्रालय में भारत की जनगणना के लिए गठित…

  • बचत एवं वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, लेकिन रातों रात दुगुने के लालच में न फंसे- असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह

    बचत एवं वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, लेकिन रातों रात दुगुने के लालच में न फंसे- असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह   -आपका सिबिल स्कोर ठीक है तो आपको कम ब्याज पर लोन मिलने की गुंजाइश : टीआई बलजीत सिंह  छात्रों को वित्तीय साक्षरता और फ्रॉड जागरूकता पर मिली जानकारी * बजाज फाइनेंस लिमिटेड की वित्तीय साक्षरता पहल ‘अर्थसूत्र संवाद’ का बड़वानी में सफल आयोजन * यह पहल भारत के ग्रामीण और…

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री यादव से की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री यादव से की सौजन्य भेंट नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर की चर्चा भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मध्यप्रदेश प्राकृतिक संपदा, समृद्ध वन संपदा और जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यावरण…

  • मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, रीवा-सतना समेत 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; मक्का भीगा

    भोपाल  बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात 'अर्नब' का असर दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश में बना हुआ है। गुरुवार को सिंगरौली और पांढुर्णा में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पांढुर्णा की मंडी में खुले में रखा हजारों क्विंटल मक्का भीग गया।वहीं नर्मदापुरम के पिपरिया में सुबह से धूप नहीं निकली। आसमान में धुंध छाई रही और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट महसूस की…

  • इंदौर में म.प्र. प्रगतिशील लेखक संघ का 14वां राज्य सम्मेलन संपन्न, ‘उम्मीद से भर दें ये जहान’ रहा संदेश

    अतीत से सबक और आज की समझ के साथ लिखना लेखक का दायित्व-गणेश देवी इंदौर में म.प्र.प्रगतिशील लेखक संघ का 14वाँ राज्य सम्मेलन 'उम्मीद से भर दें ये जहान’ घोष वाक्य के साथ संपन्न भूमंडलीय समकाल, लेखक संगठन की भूमिका, लेखकीय प्रतिरोध एवं प्रतिबद्धता और हाशिए के समाज की चुनौतियों पर मंथन इंदौर प्रगतिशील लेखक संघ, मध्य प्रदेश का 14वाँ राज्य सम्मेलन 24 और 25 अक्टूबर को इंदौर में स्टेट…

  • ‘अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’, विजयवर्गीय ने पूर्वजों के बलिदान का किया जिक्र, इंदौर में 30 को मार्च

    इंदौर  मध्य प्रदेश भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है।  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भारत माता हमारी माता हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति नहीं देखना चाहने वाले…

  • MP में ₹2,250 करोड़ के निवेश से बनेगी रातापानी रिजर्व टाउनशिप, अब इंदौर-उज्जैन रोड पर भी नया प्रोजेक्ट

     इंदौर   डेला समूह फिलहाल भोपाल में 220 एकड़ में रातापानी रिजर्व टाउनशिप निर्माण पर 2250 करोड़ रुपये निवेश कर रहा हैं। यहां पर इंटीग्रेटेड सिटी का निर्माण किया जाएगा जिसमें उद्योग, व्यापार नौकरी, शिक्षा व आवास, स्वास्थ्य व पर्यटन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ऐसे में लोगों को रोजगार व शिक्षा के लिए शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाना नहीं होगा। इस परियोजना में…

  • MP में 12 IPS अफसरों की नई पोस्टिंग, पांच जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

     भोपाल  प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादा कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस थोटा के स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला सेनानी 32वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल उज्जैन को पदस्थ किया गया है। वहीं, बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को हटाकर अमित सक्सेना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पदस्थ किया है। पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के…

  • MP में ‘सफेद जहर’ का कारोबार पकड़ा, नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री सील; केमिकल और पाउडर जब्त

    मंदसौर मंदसौर जिले के शामगढ़ में एक घर के अंदर केमिकल, पाम ऑयल का इस्तेमाल कर नकली दूध बनाया जा रहा था। इसका भंडाफोड़ बुधवार शाम को पुलिस छापे के बाद हुआ है। हालांकि, पुलिस पहुंचने से पहले ही संचालक भाई कृष्णपाल सिंह और शिवपाल सिंह फरार हो गए। पुलिस को मौके से 6 कट्टे मिल्क पाउडर, 40 लीटर केमिकल और 40 लीटर तैयार दूध मिला है। इसके अलावा पाम…

  • ₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में, सिंधिया परिवार के समझौते को धोखाधड़ी बताने वाले आरोपों की होगी जांच

    ग्वालियर सिंधिया राज परिवार की 41 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से तैयार हुआ समझौता प्रस्ताव (राजीनामा) हर सुनवाई के साथ कानूनी अड़चनों में फंसता गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय (ADJ) में गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को फिर सुनवाई है। आज समझौते प्रस्ताव पर आपत्ति लगाने वाली ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पदमाराजे की सुपुत्री प्रतिमा राणा के बयान दर्ज होंगे। प्रतिमा देवी ने…

  • MP में दिवाली पर कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को ₹7,500 तक लाभ की चर्चा

     भोपाल  भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत तीन प्रतिशत बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दी है। वहीं, प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों और चार लाख से अधिक पेंशनरों को अभी 58 प्रतिशत की दर से भत्ता और राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र द्वारा घोषित तिथि से ही बढ़े हुए…

  • धार भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, खसरा नंबर 612 पर हो रही नमाज पर भी नजर

    धार  भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर पांच याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर को सुनवाई प्रस्तावित है। याचिकाएं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के 15 मई 2026 के फैसले के खिलाफ दायर की गई हैं। हाईकोर्ट ने भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर मानते हुए हिंदू समाज को रोज पूजा-अर्चना का अधिकार दिया था। सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले कई बार सुनवाई टल चुकी…

  • प्रलेस मप्र के अध्यक्ष बने डहेरिया, अनिल करमेले महासचिव

    प्रलेस मप्र के अध्यक्ष बने डहेरिया, अनिल करमेले महासचिव भोपाल  प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश का 14वां राज्य सम्मेलन वैचारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रख्यात भाषाविद जीएन देवी, लेखक एवं अनुवादक जितेंद्र भाटिया, कवि-कथाकार कुमार अंबुज और उपन्यासकार रणेंद्र सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 150 से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया। प्रलेस मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें छिंदवाड़ा निवासी…

  • मॉड्यूलर फर्नीचर की बुकिंग रद्द करने के बाद रकम नहीं लौटाना पड़ा भारी, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया जुर्माना

    भोपाल  मॉड्यूलर फर्नीचर की बुकिंग रद कराने के बावजूद अग्रिम राशि नहीं लौटाना लिवस्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भारी पड़ गया। भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता के 25 हजार रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने और मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 15 हजार रुपये देने का आदेश दिया है। इस तरह कंपनी को ब्याज के अतिरिक्त 15 हजार रुपये हर्जाना भी देना होगा। भोपाल के…

Back to top button