मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

  • भोपाल रेल मंडल में RPF का अद्भुत प्रयास: 720 बच्चों को मिली घर वापसी, 33 लोगों को सुरक्षा—‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’

    भोपाल  रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्ति की रक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपनी प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया है। चौबीसों घंटे मुस्तैद रहकर आरपीएफ ने जहां अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण किया, वहीं विशेष अभियानों के माध्यम से बिछड़े बच्चों को परिवार से मिलाया, खोया सामान लौटाया और जरूरतमंद यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान…

  • घर बैठे अच्छी कमाई कर रहे हैं होम-स्टे संचालक, अब तक ₹6.76 करोड़ कमाए

    भोपाल मध्यप्रदेश की ग्रामीण संस्कृति के इन्द्रधनुषी रंगों को करीब से देखना और ज्यादा आनंददायी और रोमांचक हो गया है। बड़ी संख्या में बन रहे होम-स्टे में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में हाई-वे और प्राकृतिक स्थानों के आस-पास के तथा जनजातीय क्षेत्रों में अब बड़ी संख्या में होम-स्टे नजर आ जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण उदयमिता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण…

  • राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

    भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़कर इसे एक जन-आंदोलन बनाना होगा। राज्यपाल  पटेल शनिवार को खरगोन जिले के प्रवास के दौरान जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद को संबोधित कर रहे थे।   राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि विवाह से पूर्व…

  • सेवा ही साधना: नर्मदा तट पर जागृत हुआ जनचेतना का दीप”

    भोपाल बुदनी की पावन धरा पर स्थित गुंजारी नर्मदा संगम घाट आज पुनः उस दिव्य अनुभूति का साक्षी बना, जहां श्रद्धा और सेवा एकाकार होकर जनचेतना का नया इतिहास रचती दिखाई दी। मां नर्मदा की शांत, कल-कल बहती धारा में जब जनप्रतिनिधि, संत और आमजन एक साथ श्रमदान में जुटे, तो वह दृश्य केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जागरण का सजीव प्रतीक बन गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास…

  • राजस्थान के बाद अब MP में सक्रिय: ‘म्याऊं-म्याऊं’ नेटवर्क ने रतलाम और मंदसौर को अपना गढ़ बनाया

    रतलाम राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के देवलदी, नौगांव और अखेपुर जैसे क्षेत्रों में कभी एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बनाने का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था, लेकिन पुलिस और नारकोटिक्स एजेंसियों की सख्ती के बाद अब यह नेटवर्क धीरे-धीरे मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में शिफ्ट हो गया है। पिछले तीन-चार वर्षों में लगातार हुई कार्रवाई के बाद तस्करों ने अपना ठिकाना बदल लिया और अब रतलाम, मंदसौर व आसपास के क्षेत्रों में…

  • DA बढ़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एरियर और इन-हैंड का पूरा हिसाब

    भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश के लगभग 12 लाख अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का तोहफा देते हुए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से…

  • भवन हादसा अनूपपुर: दो मृत, कई फंसे, घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया

    अनूपपुर कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक तीन मंजिला लाज इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, इस घटना में कई लोग मलबे में दब गए जबकि दो की जान चली गई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में दस से अधिक…

  • इंदौर के डायल-112 हीरोज रात्रि गश्त के दौरान घायल मिले व्यक्ति को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  इंदौर जिले के थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की सतर्कता एवं संवेदनशीलता से रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। दिनांक 04 अप्रैल को थाना तेजाजी नगर क्षेत्र अंतर्गत केलोद फाटा के पास रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 एफआरव्ही स्टाफ को…

  • राज्यपाल ने जननायक टंट्या भील के स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

    भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है  कि देश की आजादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे  जनजातीय जननायकों का योगदान अभूतपूर्व और  अभिनंदनीय है राज्यपाल  पटेल खंडवा जिले के ग्राम बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या भील के स्मारक पर जननायक टंट्या भील के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जननायक टंट्या भील…

  • निःशुल्क प्रशिक्षण से मिली गौरवपूर्ण सफलता

    भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ विनीत कपूर के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं बटालियन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से दी जा रही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण फिजिकल ट्रेनिंग जिले के युवाओं को निरंतर सफलता की ओर अग्रसर कर रही है। यह पहल न केवल युवाओं के आत्मविश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित कर…

  • उप मुख्यमंत्री देवड़ा से पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने की भेंट

    भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा से शनिवार को वर्ष 2026 में ओडीसा में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने भेंट की। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिये राज्य स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा को पैरा नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों…

  • प्रशासनिक दक्षता को मिलेगा नया आयाम

    भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में दिनांक 01 एवं 02 अप्रैल को “कार्यालीन प्रक्रिया, अवकाश, पेंशन, ग्रेजुएटी, खाते रिकॉर्ड, सेवा पुस्तिका एवं विभिन्न प्रकार की सहायता संबंधी प्रावधान” विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा संबंधी नियमों एवं कार्यालयीन प्रक्रियाओं की गहन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण), भोपाल संजय तिवारी…

  • भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान

    इटारसी भोपाल नागपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के निटाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के 4 बजे यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक (ट्राले) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बैतूल एवं वर्धा के निवासी मृतक बैतूल एवं वर्धा के निवासी…

  • इंदौर की भागीरथपुरा महिला ने 36 मौतों के बीच 72 दिन संघर्ष किया, 16 दिन वेंटिलेटर और 22 दिन ICU में रहीं

    इंदौर  67 वर्षीय पार्वती कोंडला ने न सिर्फ मौत को मात दी, बल्कि उस दुर्लभ जीबीएस (गिलियन-बैरे-सिंड्रोम) को भी हराया जिसने उनके शरीर को लकवाग्रस्त कर दिया था। 19.50 लाख का बिल, 72 दिनों का अस्पताल का संघर्ष और परिवार की अटूट श्रद्धा ने मिलकर यह नामुमकिन जीत हासिल की है। 28 दिसंबर को पार्वती पति भेरूलाल कोंडला को सामान्य उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। लगा कि मामूली इंफेक्शन है, लेकिन…

  • दोपहर बाद बदला मिजाज: ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर

    ग्वालियर ग्वालियर में शनिवार का सूरज तीखे तेवर लेकर निकला था, लेकिन दोपहर होते-होते कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया. अचानक आए घने बादलों के बाद ऐसी भयानक ओलावृष्टि हुई कि शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर की सड़कें सफेद चादर से ढक गईं. यह नजारा देखने में जितना सुंदर था, शहर के लिए उतना ही नुकसानदेह साबित हुआ. ओलों का आकार इतना बड़ा था कि ग्वालियर की शान…

  • मारुति नगर से गायब दो नाबालिग छात्राएं, फेल होने के बाद उठाया कदम; सर्किट हाउस तक पहुंची पुलिस

    सतना शहर के मारुति नगर क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों लड़कियां लगभग 24 घंटे से लापता हैं। शुरुआत की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों दो-दो विषय में फेल हुई थीं। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही…

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कार्तिकेय चौहान के बीच होगी सीधी भिड़ंत, मामला हाई कोर्ट पहुंचा

    भोपाल   मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ा एक पुराना मानहानि विवाद अब नए कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल की MP-MLA कोर्ट द्वारा जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. यह मामला कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि मुकदमे से जुड़ा है, जिसकी जड़ें 2018 के चुनावी भाषण तक जाती हैं. अब यह मामला निचली अदालत…

  • सीएम मोहन यादव ने काशी की कचौड़ी-पूरी का लिया लुत्फ, उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीता

    भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दौरान एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां के मशहूर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट जाते समय सीएम का काफिला अचानक मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुक गया। यहां उन्होंने बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का आनंद लिया। बता दें मुख्यमंत्री  मोहन यादव का…

  • भोपाल में अधिकारी बने शिक्षक, 102 स्कूलों में अफसरों ने दी क्लास और बच्चों से किया संवाद

    भोपाल/ इंदौर  इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेशभर में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है। स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बाल सभाओं का आयोजन हुआ। साथ ही छात्रों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। अब ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत 4 अप्रैल को प्रदेशभर के स्कूलों में कलेक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारी कक्षाएं लेने पहुंचे। इंदौर जिले में…

  • कमलनाथ का बड़ा बयान: भारत में पेट्रोल-डीज़ल और गैस की कोई कमी नहीं है

    भोपाल  कांग्रेस नेता कमलनाथ के देश में LPG गैस क्राइसिस पर दिए गए बयान के बाद अब BJP ने कांग्रेस और राहुल गांधी के एलपीजी क्राइसिस को लेकर घेरना शुरू कर दिया है। सबसे आगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया आए, जिन्होंने कहा कि कमलनाथ ने राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों की पोल खोल दी है, शर्म आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर…

  • आग का कहर किसान की फसल जलकर खाक

     राजनगर     राजनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजामोटा ग्राम पंचायत सूरजपुर की किसान मेदा पाल पति मइयादीन पाल उम्र 45 साल निवासी राजामोटे थाना बमीठा की थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि में उक्त पते की रहने वाली हू । घरु एवं खेती किसानी का काम करती हू । मेरी राई की फसल मेरे खेत कुआ के पास मे गल्ले में इकट्ठी रखी थी। जो आज दिनाक…

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा – ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य सुशासन का अहम संदेश देता है

    सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य सुशासन से गढ़ा जा रहा है नया इतिहास सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य प्रतिभाओं का मंच, युवा पीढ़ी को सार्थक संदेश बाबा विश्वनाथ और बाबा महाकाल की धरा को जोड़ा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने : उ.प्र. मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में मध्यप्रदेश सरकार…

  • पर्यावरणीय मंजूरी नियमों में बदलाव, 45 दिन में ‘सिया’ ने नहीं दी प्रतिक्रिया तो मुख्य सचिव करेंगे निर्णय

    भोपाल  खदान, सड़क निर्माण या अन्य परियोजनाएं हों, इनकी पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण नियम में केंद्र सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके प्रभावी होने पर यदि किसी परियोजना को राज्य पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (सिया) 45 दिन तक स्वीकृति नहीं देती है तो राज्यों में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति इस पर निर्णय करेगी। इसमें प्रमुख सचिव, पर्यावरण और प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास सदस्य होंगे।…

  • सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन के बीच हुई चर्चा, एमपी में होगा बड़ा प्रशासनिक बदलाव

    भोपाल  मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होनेवाला है। कई जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक यानि एसपी बदले जाएंगे। इसकी कवायद तेज हो चुकी है। राज्य के आइएएस-आइपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल के लिए वरिष्ठ स्तर पर बातचीत चल रही है। राज्य के सीएम मोहन यादव व सीएस अनुराग जैन के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा…

  • एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल से पहले, माध्यमिक शिक्षा मंडल अंतिम चरण में, 16 लाख छात्रों का इंतजार

    भोपाल  मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, जबकि संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच तय हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।…

Back to top button