छत्तीसगढ़रायपुर

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ महाआयोजन में शामिल हुए …

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज ग्राम रबेली में आयोजित 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ महाआयोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मंत्री अकबर ने संत सियाराम दास महाराज के कुटिया में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। रबेली के महाआयोजन में 700 से अधिक नागा संत पहुंचे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल हुए है। यह आयोजन 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। वहीं 21 दिसंबर को पूर्ण आहुति होगी।

इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, लक्ष्मण चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Back to top button