छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा की प्रदेश प्रभरी डी पुरंदेश्वरी पहुंची रायपुर, बैठकों के बाद बनेगी रणनीति …

बिलासपुर सांसद अरुण साव ने किया एयरपोर्ट में स्वागत

 

रायपुर (गुणनिधि मिश्रा) । भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहली बार रायपुर पहुंची हैं। दो दिन यहां रहेंगी। कई बैठकों में शामिल होने के बाद आगे की रणनीति बनाएंगी। लंबे समय बाद भाजपा की राजनीति में बदलाव हुआ है। संगठन के बड़े पदाधिकारी सतर्क और सक्रिय नजर आ रहे हैं।

डी॰ पुरंदेश्वरी आन्ध्र प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की बड़ी नेता हैं। वे 2009 में हुए आमचुनाव में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम चुनाव क्षेत्र से १५वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुईं। इससे पहले वो बापतला लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। पुरंदेश्वरी 7 मार्च 2014 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं।  भाजपा की नवनियुक्त प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा पर रायपुर पहुंच गईं हैं। उनके साथ सह प्रभारी बिहार से भाजपा विधायक नितिन नवीन भी पहुंचे।  उन्हें लेने एयरपोर्ट प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, बिलासपुर सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा भापजपाई पहुंचे थे। एयरपोर्ट से प्रदेश प्रभारी सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि वे यहां लगातार मैराथन बैठकें लेंगी।

बैठक को लेकर केंद्रीय राज्य मंदिर रेणुका सिंह ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी एक परिपक्व नेता हैं, हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने बहुत सोच समझकर उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। लगातार दो दिन बैठक होगी। बहुत सारे निर्णय होंगे। सभी लोगों से परिचय होगा। आने वाले समय के लिए रणनीतियां भी तैयार की जाएगी। बातों में लगातार बैठकें होती रहती हैं। तैयारी चलती रहती है। पहली बार वें प्रदेश प्रभारी बनीं हैं। परिचय के लिए आई हैं और बैठक में शामिल होंगी। वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम होगा।

Back to top button