छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता ने तखतपुर में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन …

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हिंसा और नेताओं, कार्यकर्ताओं व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गुरूवार को बिलासपुर जिले के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता टीएमसी सरकार के खिलाफ दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बूथों, मंडलों, जिले के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि बिलासपुर जिले में बंगाल हिंसा के विरोध में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने निवास स्थान परसदा, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अपने निवास राजेन्द्र नगर, सांसद अरूण साव निवास स्थान बापजी पार्क, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी निवास स्थान बिल्हा, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी निवास स्थान शिव कृपा कुंज रिंग रोड 2 नर्मदा नगर सिद्ध शिखर अपार्टमेंट के पीछे, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह निवास स्थान ग्राम पौंसरा, जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव कुमावत निवास स्थान विद्या नगर बिलासपुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय निवास स्थान पाण्डेय बाड़ा तखतपुर, पूजा विधानी निवास स्थान हेमू नगर, राजा पाण्डेय निवास स्थान गजानन विहार कॉलोनी मोपका, अमरजीत दुआ निवास स्थान विनोवा नगर शेष कॉलोनी, राजेश त्रिवेदी स्थान सेक्टर 27 नया रायपुर, लवकुश कश्यप निवास स्थान क्र.08 भेड़ीमुडा रतनपुर, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक निवास स्थान ग्राम कुरेली वार्ड क्र.1 पो.सागर तह.तखतपुर, मोहित जायसवाल निवास स्थान नवागांव सल्का वार्ड क्र.1 मेनरोड तह.कोटा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि निवास स्थान ग्रीन पार्क कॉलोनी, रायपुर रोड, बिलासपुर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी निवास स्थान हेमू नगर, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे भेड़ीमुड़ा खईयापारा, कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक पडावपारा वार्ड क्र.2 कोटा, बिल्हा जनपद अध्यक्ष राधिका जितेन्द्र जोगी ग्राम डोडकी पो.तह बिल्हा, कोटा जनपद अध्यक्ष मनोहर राज मु.पो. छतौना व्हा.बेलगहना, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय द्वारिकापुरी नवाडीह सीपत, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी बिरकोना कुपुर तालाब के पास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी 27 खोली वार्ड क्र.15 विकास नगर बिलासपुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन खान राजकिशोर नगर होली नर्सरी स्कूल के सामने सहित बिलासपुर जिले में निवासरत् जिला पदाधिकारी किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, रामप्यारी यादव, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एस.कुमार मनहर, शांति देवी मरकाम, राकेश चन्द्राकर, मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, कृष्ण कुमार कौशिक, चन्द्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जयश्री चौकसे एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी सदस्य, स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल के संगठन प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सहसंयोजक, प्रकोठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ प्रभारी व समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों के बाहर बैठकर धरना दिया।

धरना के अंत में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में दिवंगत हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Back to top button