रायपुर

छेरछेरा के दिन भाजपा का आंदोलन छत्तीसगढ़ी संस्कृति और किसानों का अपमान –शैलेष नितिन

15 वर्ष तक किसानों के पेट में मारी लात : आज भाजपा को याद आ रही है भात पर बात

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा है कि 15 साल तक भाजपा ने किसानों के पेट पर लात मारी, भाजपा को अब याद आ रहा है भात। किसान आत्महत्या करते रहे, गरीबी भुखमरी में रहे, तब भाजपा को तो किसान की याद नहीं आई, तब भाजपा को धान की याद नहीं आई, चावल और धान में भाजपा सरकार में घोटाले होते थे। आज किसान खुश है, किसान हरेली, तीजा, पोला, गोवर्धन पूजा का त्यौहार मना रहा है और छेरछेरा मनाने जा रहा है। गौठान के जरिये गोधन की सुरक्षा व ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रहा है। त्यौहार के दिन आंदोलन की बात करके भारतीय जनता पार्टी ने इस बात को साबित कर दिया है कि किसान का प्रदेश में खुशहाल रहना भाजपा को बर्दाश्त नहीं है। भाजपा व उनके नेताओं को छत्तीसगढ़ के रीति रिवाजों की समझ नहीं है। चावल से भात बनता है, धान से चावल बनता है।

भाजपा इन पांच सवालों का दें जवाब….

  • 1 धान का ढाई हजार रुपये खरीदी मूल्य भाजपा को बर्दाश्त क्यों नहीं है ?
  • 2 2500 रुपए देने पर सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल नहीं लेने का आदेश भाजपा की केन्द्र सरकार ने क्यों जारी किया ? तब ये नेता क्यों चुप रहे ?
  • 3 भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल लेने के लिये केन्द्र सरकार को क्यों नहीं कहा ?
  • 4 भाजपा से यह भी सवाल है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के लिये छत्तीसगढ़ के किसान हित से ज्यादा महत्वपूर्ण भाजपा की ही केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैया का समर्थन करना क्यों है ?
  • 5 स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों और किसानो की आय दुगुनी करने के भाजपा के वादों का क्या हुआ ?

किसान विरोधी रवैये के लिये किसान के त्यौहार, मजदूर के त्यौहार छेरछेरा में विघ्न डालने की आसुरी प्रवृत्ति के लिये छत्तीगढ़ के लोगों से क्षमा याचना करें। भाजपा को त्यौहारों से क्या परेशानी है ? दरअसल भाजपा की मूल प्रवृत्ति छत्तीसगढ़ विरोधी, किसान विरोधी और गरीब विरोधी है। छत्तीसगढ़ का आम आदमी खुशियां मनाता है, तो भाजपा के सीने में सांप लोट जाता है और इसी का जीताजागता सबूत आज भाजपा के द्वारा की गयी आंदोलन की घोषणा है।

भाजपा के मन में लोकतांत्रिक परंपराओं के लिये कोई सम्मान नहीं है और छेरछेरा के दिन हम लोग छेरछरा त्यौहार के रूप में मनाते है। राम कोठी भरने की बात करते हैं। छेरछेरा के दिन छत्तीसगढ़ में लोग निकलते है और कहते हैं कि छेर-छेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा। यही बात भाजपा को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इस दिन आंदोलन की घोषणा करके भाजपा ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का रीति रिवाजों का, किसानों का, मजदूरों का अपमान किया है।

किसानों का प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान 2500 रुपए खरीदने के लिये कांग्रेस की सरकार संकल्पित है। यदि 15 फरवरी तक धान खरीदी नहीं हो सकी तो आगे इस तिथि को बढ़ाने पर भी सरकार के द्वारा विचार किया जा सकता है। किसानों का पूरा धान खरीदा जायेगा इसमें किसी प्रकार के संशय की कोई बात नहीं है। छत्तीसगढ़ के किसानों को भूपेश बघेल की सरकार पर, कांग्रेस की सरकार पर विश्वास है। पिछली बार जब चुनाव के परिणाम नहीं आये थे तब से किसानों ने धान बेचना बंद कर दिया था क्योंकि किसानों को विश्वास था कांग्रेस की सरकार आयेगी और 2500 रुपए दाम देगी। किसानों वे प्रदेश की जनता का विश्वास आज भी कायम है। भारतीय जनता पार्टी इसी से बौखला गयी है।

भाजपा उपर प्रहार करत प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अउ संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ह कहिस कि बिलई ह मूसवा के रखवारी नइ कर सकय। अइसनेहे भाजपा ह कभू किसान मन के हित करे के बात तो दूर सोच भी नइ सकय।

Back to top button