लखनऊ/उत्तरप्रदेश

प्रयागराज हिंसा को लेकर एक्शन में भाजपा सरकार, मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर ….

प्रयागराज। प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप  के घर गिराने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। भारी पुलिस व्यवस्था के बीच प्रशासन के लोग बुलडोजर लेकर जावेद पंप के घर को तोड़ने पहुंच चुके हैं।

जावेद पंप का घर 12 मार्केट करेली में है जहां भाजपा सरकार ने देर शाम ही नोटिस थमा दिया था। पुलिस ने जावेद पंप को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जावेद पंप पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जमा करने और उन्हें उकसाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक बावजूद जावेद पंप के घरवालों ने घर खाली नहीं किया था लिहाजा सरकार के लोग जावेद पंप के घर से सामान निकाल-निकालकर बाहर फेंक रहे हैं। जावेद पंप के घर से झंडे, अलमारी, कूलर, पेपर और बाकी सामान निकाला जा रहा है।

Back to top button