छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने गौरेला में किया ध्वजारोहण

गौरेला। जिले में सभी जगह स्वतन्त्रता दिवस की धूम रही। सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रमुख ने आपने-अपने मुख्यालयों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। भाजपा जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल द्वारा गौरेला के कमानिया गेट के पास व स्थानीय सांकृतिक भवन में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में समस्त जिलेवासियों को 74 वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में भारत की आजादी में जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। इसके साथ ही विष्णु अग्रवाल ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल में अपने अभूतपूर्व कार्यों के लिए जो जनता की सेवा की हैं उन सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियो, स्वयंसेवी व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और उनका अभिनन्दन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ कल्लू राजपूत, ब्रिजलाल राठौर, मुकेश दुबे, संदीप जायसवाल, संदीप सीघई, जयप्रकाश, रवि रोहणी, संतोष तिवारी, महिला भाजपा नेत्री रानू नामदेव, मनोरमा गुप्ता, नीतू श्रीवास अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं जिले के विभिन्न मंडलोँ में भी भाजपा नेताओं द्वारा स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के मरवाही भाजपा मंडल कार्यालय में किशन सिंह ठाकुर, दक्षिण मण्डल में मण्डल अध्यक्ष शंकर चक्रधारी, पेंड्रा ग्रामीण में मण्डल अध्यक्ष छोटे लाल सोनी, पेंड्रा शहर में मण्डल अध्यक्ष भूधर सोनी, गौरेला शहर में मण्डल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व गौरेला ग्रामीण शेमरा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष लूशन राठौर ने ध्वजारोहण कर स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Back to top button