देश

Bihar Budget LIVE: सम्राट चौधरी ने पेश किया 2.78 लाख करोड़ का बजट

पटना.

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्री की ज़िम्मेदारी निभा रहेs सम्राट चौधरी ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। 2024-25 का ये बजट 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रूपए का है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि विकास के मुद्दे पर हमारी सरकार काम कर रही है और आगे भी करती रहेंगी। बिहार की विकास दर 10.4 फीसदी है, यह पूरे देश में सबसे अधिक है। बजट पढ़ने के दौरान विपक्ष का हंगामा भी होता रहा। इस साल के बजट में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर फोकस रखा गया है।

बिहार का बजट सदन में पेश किया जा रहा है। यह बजट करीब तीन लाख करोड़ है। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में पहली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रहे हैं। इसमें बिहार सरकार ने शिक्षा और रोजगार पर फोकस किया है। लंच ब्रेक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लाल बैग लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ भाजपा विधायक भी थे। पहली बार सम्राट चौधरी सदन में बिहार का बजट पेश करने जा रहे हैं। सरकारी स्कूल में नाइट गार्ड की नियुक्ति को लेकर विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं माले विधायक कुर्सी तक उठाने की कोशिश की। विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ते देख मार्शल को बुलाया गया। इधर, हंगामा के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।  विपक्ष के विधायकों ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सदन में हंगामा किया, फिर वॉक आउट कर गए। सदन में विपक्ष ने भारी हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष के विधायक रिपोर्टिंग टेबल पीट रहे हैं। माले के विधायक महबूब आलम कुर्सी उठानी चाही। हंगामे को देखकर मार्शल को बुलाया गया है। हाई स्कूल में नाइट गार्ड के मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्ष के सभी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं। माले विधायक संदीप सौरभ ने सवाल उठाया कि हमलोगों द्वारा जो विद्यालयों नाइट गार्ड की नियुक्ति की जा रही है, उसे पांच हजार रुपये मिलता है। और, जो एजेंसी के माध्यम से नियुक्त हो रही है, उसे नौ हजार रुपये मासिक दिया जाता है। ऐसा क्यों हो रहा है। पैसा जब सरकार दे रही है तो क्यों विधायकों को नीचा दिखाया जा रहा है। यह अन्याय है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हम इसकी जांच वरीय अधिकारी से कराएंगे। रोस्टर और आरक्षण की बात इसमें कहां से आ गई।

इन अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे
प्रश्न काल में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिस भी अनुमंडल में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। वहां अगर आप पर्याप्त जमीन उपलब्ध करवा दें तो वहां डिग्री कॉलेज खोले जाएंगा। हाल में नौ ऐसे अनुमंडल मिले जहां डिग्री कॉलेज नहीं है। यहां पर बिहार सरकार ने डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी। मंत्री ने यह भी कहा सभी विधायकों से अपील है कि जहां डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां आप जमीन उपलब्ध करवाएं तो डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दे दी जाएगी। इसपर राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में जमीन उपलब्ध करवा दी है लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधायक नंदकिशोर यादव ने नामांकन दाखिल किया। इधर, दूसरे दिन की सत्र की शुरुआत होते ही महागठबंधन के विधायक हंगामा कर रहे हैं। प्रश्नोत्तर काल चल रहा है।

बिहार में विकास की पटकथा लिखने को तैयार!
बिहार विधानसभा में बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने आज सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार में विकास की पटकथा लिखने को तैयार! इतना ही नहीं एक रील भी सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर डाला है…चट्टान से चौड़े सीने में… गाना के साथ यह रील है। यह रील अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ देर बाद 17वें विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नंद किशोर यादव अपना नामांकन करेंगे। विपक्ष की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं होगा। इसलिए नंद किशोर यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। बिहार विधानसभा सत्र में बजट पेश करने से पहले नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी। इस पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरीय नेता और विधायक नंद किशोर यादव सुबह 10.30 बजे अपना नामांकन दर्ज कराएंगे। इससे पहले सोमवार को राजद कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बने अवध बिहारी चौधरी को कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा विधायक नंद किशोर यादव ने लाया। उनके खिलाफ 125 वोट पड़े जबकि उनके समर्थन में 112 ही वोट पड़े थे।

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में अपना पहला बजट पेश करेंगे। विधानसभा सूत्रों की कहना है कि इस बार बिहार का बजट 3 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। इधर, दूसरे दिन भी सदन में हंगामा के आसार हैं। पहले दिन यानी सोमवार को विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सीएम नीतीश कुमार जब संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायक हंगामा करने लगे थे।

Back to top button