छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

भरत बने हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष…

गौरेला। हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुणेंद्र सिंह गहरवार, राष्ट्रीय सचिव विकास सिंह व प्रदेश संरक्षक राजेन्द्र सिंह गहरवार की सहमति व  छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंगर की अनुसंशा पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रमुख नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह राजपूत को हिन्दू क्षत्रिय वाहनी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है।

ज्ञात हो कि इस संगठन का कार्यकाल एक वर्ष का होता है जो क्षत्रिय समाज के इतिहास व परंपराओं को जीवटता प्रदान करते हुए अपना मुखर विचार प्रकट करता है। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर ने भरत सिंह राजपूत के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि श्री राजपूत के समाज के लिए अच्छे कार्य व समपर्ण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री राजपूत समाज के लिए इसी तरह समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे और अपने समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

ज्ञात हो कि भरत सिंह राजपूत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला सेवादल इकाई के जिला अध्यक्ष भी हैं और उनकी नियुक्ति से सभी क्षत्रिय समाज में हर्ष है।

Back to top button