राजस्थान

अयोध्या श्रीराम मंदिर : तीर्थ नगरी पुष्कर में महाआरती का आयोजन

पुष्कर.

अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। लोगों ने घरों और बाहर दीपक लगाए, बाजारों में सजावट की गई और जमकर आतिशबाजी कर श्री राम के आगमन (राम दिवाली) का जश्न मनाया। धार्मिक नगरी पुष्कर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पवित्र पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

सरोवर के 52 घाटों को विशेष रोशनी से सजाया गया। घाटों पर रंगोली और श्री राम की पेंटिंग बनाई गई और दीपदान भी किया गया। सरोवर की महाआरती के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। आसमान में हुई जमकर आतिशबाजी से पुष्कर में दिवाली जैसा माहौल हो गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पहले पुष्कर में सुबह से ही अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया।

Back to top button