दुनिया

16 साल की उम्र में बुढ़िया पर आया दिल, शादी कर बन बैठा अपने जिगरी दोस्त का डैडी…

नई दिल्ली । मामला ब्रिटेन का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम मैरीलिन है और लड़के का नाम विलियम स्मिथ है। दोनों हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं। इसी अवसर पर दोनों की लव स्टोरी वायरल हो गई और पूरी दुनिया में यह एक बार फिरसे चर्चा का विषय बन गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह शादी हुई तब लड़का 16 साल का था। महिला की उम्र अब 60 साल है। महिला ने विलियम स्मिथ से दूसरी शादी की है। स्मिथ की उम्र अब 31 साल है। मैरीलिन की स्मिथ से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वो 16 का था। और यह सब तब हुआ जब विलियम महिला के बेटे से मिलने उसके घर आया करता था।

सबसे पहले मैरीलिन और विलियम की मुलाकात 2006 में हुई थी। मैरीलिन के बेटे के साथ ही विलियम उनके घर पहुंचा था। विलियम अक्सर वीडियो गेम खेलने मैरीलिन के घर आया करता था। धीरे-धीरे महिला और विलियम के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। फिर कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। किसी को अंदाजा नहीं था कि इन दोनों की शादी का फैसला हो जाएगा।

आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि यह फैसला काफी कठिन था लेकिन दोनों अब मन बना चुके थे। दोनों ने अप्रैल 2009 में शादी कर ली।उनकी इस शादी के दोनों ओर के परिवार और रिश्तेदार खिलाफ थे। लेकिन मैरीलिन और विलियम ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और शादी कर ली। मैरीलिन का बेटा भी उनके साथ रहता है।

Back to top button