छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

अंकुर गुप्ता बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों ने जताया आभार …

पेंड्रा । भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार किया। साथ ही जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की। इस क्रम में जिला जीपीएम में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता को जिलाध्यछ की महती जिम्मेदारी सौपी गई। वहीं भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री संतोष सोनकर व पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील शुक्ला को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला।

कल घोषणा होने के पश्चात् आज नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सोनकर व सुनील शुक्ला ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल सहित जिले व प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का सम्मान कर जिला व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्लू सिंह राजपूत, जिला महामंत्री रामजी श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोरमा गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, मनीष अग्रवाल, भूधर सोनी, लूसन राठौर, मथुरा सोनी, संदीप सिघई, बालकृष्ण अग्रवाल, रियाज कुरैसी, महामंत्री अजय तिवारी, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, नवीन चतुर्वेदी, भंवर सिंह गोवास, संतोष अग्रवाल, अनीश अंसारी, कांति दुबे, पीयूष अग्रवाल, सन्नी अगवानी, प्रदीप जयसवाल, प्रखर तिवारी, गया जायसवाल, केशव पाण्डेय, दीपक शर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, अम्बुज शर्मा, आनंद बजाज अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button