रायपुर

अमिज जोगी ने कहा- अधिकांश महापौर और अध्यक्ष खरीद-फरोख्त की उपज

राययपुर। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने न कांग्रेस को पूर्ण जनादेश दिया और न भारतीय जनता पार्टी को। छत्तीसगढ़ में ज्यादातर महापौर और अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं वह खरीद फरोख्त की उपज हैं। फिर भी जो निर्वाचित हुए हैं उनको जोगी कांग्रेस की ओर से शुभकामनाएं।

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव लगभग हो चुका है। इस चुनाव के होते-होते जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का एक बड़ा बयान आया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि इस बात से कोई संदेह नहीं है कि पूरे नगरीय निकाय चुनाव में पैसा, प्रशासन और प्रक्रिया का जमकर दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस को जिस तरह से उम्मीद थी कि प्रदेश के नगरीय निकायों में एकतरफा कांग्रेस के लोग जीतकर आएंगे ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा को भी मतदाताओं ने तबज्जों नहीं दी। यह सब नगरीय निकाय चुनाव में मिले जनादेश से स्पष्ट है।

अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश नगर निगम में महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत में बने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष खरीद-फरोख्त की उपज हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। जो चुनाव जीतकर पदाधिकारी बने हैं उनके सामने अपनी कार्यशैली से जनता का विश्वास जीतना चाहिए। यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। लोकतंत्र के महत्वपूर्ण कसौटी पर सभी खरा उतरेंगे ऐसा विश्वास है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button