बिलासपुर

डड़सेना समाज के अशोक जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित

महिला प्रकोष्ठ में अंजु और युवा के लिए पेशीराम अध्यक्ष बनाए गए

बिलासपुर। डड़सेना कलार समाज के अशोक जायसवाल अध्यक्ष चुने गए हैं। यह निर्वाचन राजस्व कालोनी स्थित सामुदायिक भवन स्थित समाज के लोगों की बैठक में हुआ।

डड़सेना कलार समाज की बैठक में इस बार यह तय किया गया कि अध्यक्ष का चुनाव अब सर्वसम्मति से किया जाएगा। समाज के अधिकांश लोगों ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया में समय और धन की बर्बादी होती है ऐसे में समाज के लिए जो सक्रिय हैं उनको ही सर्वसम्मति से चुना जाएगा। इसी निर्णय के तहत मूल रूप से ग्राम कंतेली (मुंगेली) के रहने वाले आरपी जायसवाल के पुत्र अशोक जायसवाल का अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया।

समाज के प्रमुख लोगों ने सबसे पहले भगवना सहस्त्रबाहु की पूजा की और अगले तीन साल के लिए अशोक जायसवाल को समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समाज की पूर्वाध्यक्ष गीताराम डड़सेना ने अशोक जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने समर्थन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारीणी का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, सचिव मायाराम जायसवाल, कोषाध्यक्ष बसंत जायसवाल व सह सचिव शिव जायसवाल बनाए गए।

बैठक में समाज के संरक्षक आरपी जायसवाल, रतनलाल जायसवाल, राजकुमार, रवीन्द्र केला, डॉ आरडी जायसवाल, गोरेलाल डड़सेना, तिहारी लाल जायसवाल, दिनेश डड़सेना, रामअतार जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राकेंश जायसवाल, दाऊलाल डिक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

महिला प्रकाष्ठ में अंजु और युवा के पेशीराम अध्यक्ष

बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अंजु जायसवाल को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष शशी जायसवाल, सचिव नंदनी जायसवाल, पुनिता जायसवाल को कोषाध्यक्ष और सरिता जायसवाल को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पेशीराम जायसवाल बनाए गए। सुशील जायसवाल और दीपक जायसवाल उपाध्यक्ष होंगे। दुर्गेश जायसवाल को सह सचिव और पवन जायसवाल को सह सचिव बनाया गया है।

Back to top button