छत्तीसगढ़रायपुर

अमित जोगी का भूख हड़ताल शुरू, सैकड़ों समर्थक भी बैठे हैं भूखे …

रायपुर । विभिन्न शासकीय पदों पर भर्तियो,दैनिक वेतन भोगियों व अनियमियत कर्मचारियों के नियमितीकरण व शासकीय कर्मियों के भत्ते जैसे अनेक मांगो को लेकर जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपनी भूख हड़ताल अपने निवास अनुग्रह बंगले से शुरू कर दी है। अमित जोगी के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी भूख हड़ताल में बैठे हैं।

दिल्ली बुलेटिन से बातचीत करते हुए अमित जोगी ने कहा कि यह भूख हड़ताल छत्तीसगढ़ियों के अधिकार के लिए है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यह मरवाही में भी प्रारंभ किया जाएगा।

जोगी कांग्रेस की ओर से दी गई अधिकारिक जानकारी के मुताबिक विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया सालों से लंबित है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को नौकरी देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण किए जाने का भरोसा दिलाया था। अमित जोगी इन्हीं दो प्रमुख मुद्दों को लेकर सिविल लाइन रायपुर स्थित अनुग्रह सागौन बंगला में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पिछले चार-पांच दिनों से भूख हड़ताल को प्रभावी बनाए जाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच कई कर्मचारी संगठनों के साथ अमित जोगी ने बैठक की थी। संगठनों ने भूख हड़ताल को समर्थन कर रहे हैँ। यह भी आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में कितने पद रिक्त हैं। किन-किन विभागों में भर्ती की प्रकिया लंबे समय से लंबित है।

सरकार की ओर से स्वीकृत पदों की संख्या कितनी है। कई विभागों में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कर्मचारी लंबे समय से काम कर रहे हैं लेकिन उनका नियमितिकरण नहीं किया जा रहा है। इन्हीं दो मुद्दों को भूख हड़ताल के माध्यम से उठाने की तैयारी जोगी कांग्रेस ने की है। भूख हड़ताल में जोगी कांग्रेस के सभी विधायकों के अलावा लगभग 5 सौ लोगों के आने की जानकारी दी गई है।

Back to top button