मध्य प्रदेश

सूत्रों मुताबिक भोपाल इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी तबादला सूची तैयार!

भोपाल
मुख्यमंत्री की सहमति के बाद तबादला की सूची कभी भी जारी हो सकती है। सूत्रों ने बताया गया कि अफसर की सूची पर अभी मुख्यमंत्री की मुहर नहीं लगी है। जानकारी के मुताबिक भोपाल इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी तबादला सूची में है। इसके अलावा मंत्रालय में बैठे विभाग अध्यक्ष और कार्यालय प्रमुख भी बदले जाएंगे। अभी तय नहीं हुआ है की तबादला सूची एक साथ निकलेगी या नहीं। करीब 40 जिलों के कलेक्टर बदलने को तैयारी की गई थी। इनमें 6 जिलों बैतूल, उज्जैन, नरसिंहपुर, होशंगाबाद शाजापुर, जबलपुर और गुना के कलेक्टर बदले जा चुके हैं। इनमें तीन को मंत्रालय वापस बुलाए गए और जबकि तीन कलेक्टरों को दूसरे जिलों में भेजा गया। जबलपुर के कलेक्टर का भी तबादला हो गया है। बदले जाने वाले कलेक्टरों में बड़े जिलों इंदौर और ग्वालियर के भी कलेक्टर बदले जा सकते हैं। साथ ही सतना, देवास, पन्ना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुरी, छिंदवाड़ा, विदिशा, नीमच, सीहोर, रीवा, बड़वानी, सागर, रायसेन, सिंगरौली, धार, खंडवा, हरदा, राजगढ़, छतरपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, सीधी, निवाड़ी, मुरैना, बुरहानपुर और अलीराजपुर जिले भी प्रभावित हो सकते हैं।

इन कमिश्नरों के बदले जाने के आसार
इंदौर, भोपाल, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर और सागर की कमिश्नर बदले जा सकते हैं। भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा प्रमुख सचिव बन चुके हैं। इसलिए उन्हें मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव
प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव मंथन हो चुका है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों को बदल जाना है। इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्त  बदले जाना जाना है। साथ ही आधा दर्जन रेंज डीआईजी के अफसर भी प्रभावित होंगे। 30 से ज्यादा जिलों के एसपी बदले जाने की तैयारी कर ली गई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। सरकार ने शाहजहांपुर और डिंडोरी के एसपी को बदल दिया है। वही पीएचक्यू में पदस्थ एडीजी स्तर के अधिकारियों मैं भी फेरबदल की संभावना है।

Back to top button