मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, शव यात्रा में जा रहे 6 लोग गंभीर घायल….

भिंड। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। यहां तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भिंड जिले से सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के नुन्हाड गांव के पास की है। जहां तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने लोगों को ऑटाे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी गोरमी थाना पुलिस को दी।

इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी लोग छिरियापुरा गांव से गोहत रिश्स्तेदार के यहां शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज अस्पताल में जारी है।

Back to top button