जिला पंचायत सदस्य व जनपद अध्यक्ष के लिए आरक्षण 23 को
बिलासपुर। जिला पंचायत सदस्यों तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष हेतु आरक्षण की कार्यवाही आगामी 23 नवंबर को मंथन सभाकक्ष बिलासपुर में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधितों को सूचना प्रसारित कर दी गई है।
त्रि-स्तरीय संस्थाओं के आम निर्वाचन 2019 हेतु छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत जिला निर्वाचन पंचायत क्षेत्र बिलासपुर के लिए जिला पंचायत सदस्यों हेतु अवधारित किए गए स्थानों से अजा, अजजा, अपवि तथा सभी वर्गों में महिलाओं के आरक्षण हेतु कार्यवाही 23 नवंबर को की जाएगी। इसके बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण की कार्यवाही दोपहर बाद डेढ़ बजे से शुरू होगी। आरक्षण की कार्यवाही लाट आधार पर की जाएगी।
इसके साथ ही जिले में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच व वार्ड पंच के लिए भी आरक्षण की तिथि, स्थान व समय की घोषणा कर दी गई है जो इस प्रकार से है :-
जनपद पंचायत का नाम आरक्षण की तिथि कार्यवाही का समय लाट निकलने का स्थान
- मस्तूरी 22.11.2019 सुबह 11 बजे से जप मस्तूरी का सभाकक्ष
- कोटा 22.11.2019 सुबह 11 बजे से जप कोटा का सभाकक्ष
- गौरेला 20.11.2019 सुबह 11 बजे से जप गौरेला का सभाकक्ष
- पेण्ड्रा 21.11.2019 सुबह 11 बजे से जप पेण्ड्रा का सभाकक्ष
- बिल्हा 22.11.2019 सुबह 11 बजे से जप बिल्हा का सभाकक्ष
- तखतपुर 21.11.2019 सुबह 11 बजे से जप तखतपुर सभाकक्ष
- मरवाही 22.11.2019 सुबह 11 बजे से जप मरवाही सभाकक्ष

New Doc 2019-11-06 
New Doc 2019-11-06














