बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत निगौरा-जैतहरी स्टेशनों के मध्य कि.मी. 852/24-26 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-54 (खोली फाटक) को सुरक्षागत कारणों से दिनांक 31 मार्च 2021 (बुधवार) से सडक यातायात के लिये स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सडक यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था पास में ही बनाए गये लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) से सडक यातायात चालू रहेगा।
















