लखनऊ/उत्तरप्रदेश

18 यात्री लखनऊ में छोड़ कनेक्टिंग फ्लाइट उडी, हंगामे के बाद बस से भिजवाया

लखनऊ

कनेक्टिंग फ्लाइट के 18 यात्री लखनऊ में छूट गए। जब पता चला कि उनकी फ्लाइट जा चुकी है तो एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। इन यात्रियों को एयरलाइंस ने रात में बस से वाराणसी भेजा।

जिनकी फ्लाइट छूटी वे सभी यात्री देहरादून से लखनऊ आए थे। इन यात्रियों ने कनेक्टिंग उड़ान ली थी। यानी देहरादून से लखनऊ की इंडिगो उड़ान से आने के बाद आगे यहां से वाराणसी जाना था। मंगलवार को देहरादून की उड़ान खराब मौसम की वजह से काफी लेट हो गई।

जब यह लखनऊ पहुंची तब तक इंडिगो की लखनऊ-वाराणसी फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी। देर शाम साढ़े आठ बजे छूट गए यात्रियों ने खूब हंगामा किया। एयरलाइंस ने इन यात्रियों को समझाबुझा कर सड़क मार्ग से वाराणसी भेजा।

 

Back to top button