मध्य प्रदेश

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बनेंगे लोकसभा चुनाव में जीत के वाहक : मितेंद्र दर्शन सिंह यादव

भोपाल
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गत दिवस पदभार ग्रहण करने के बाद आज से ही लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। उन्होंने अपने दोरे की शुरूआत बरेली (होशंगाबाद लोकसभा) से की है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव आज सांसद विवेक तन्खा के साथ अपने प्रथम संयुक्त दौरे के दौरान प्रातः बरेली पहुँचे, जहां युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। बरेली पहुॅचते ही स्वागत् के रूप मंे संगठन के कार्यकर्ता श्री मितेंद्र सिंह को बाईक रैली के रूप में स्थानीय लोकसभा चुनाव कार्यालय तक ले गए। वहां लोकसभा चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। अपने उद्बोधन में आपने युवा कांग्रेस को अपनी सक्रिय जिम्मेदारी के निवर्हन का आव्हान किया। आपने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना-अपना बूथ जिताने की अपील की।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आज ही अपने दौर पर होशंगाबाद लोकसभा के अन्तर्गत तेंदूखेड़ा,नरसिंहपुर मंडला लोकसभा की गोटेगांव विधानसभा पहुँचे। नवनियुक्त युवा कांग्रेस अध्यक्ष    श्री मितेंद्र दर्शन सिंह यादव जहाँ-जहाँ भी पहुॅचे वहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। उत्साही कार्यकर्ताओं ने जिला नरसिंहपुर जिला आगमन पर पराड़कर अस्पताल खैरीनाका से मुशरान भवन तक विशाल वाहन रैली निकाली। उसके बाद कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। सभा के दौरान आपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बिना रूके और बिना थके प्रदेश में डोर टू डोर केम्पेन के माध्यम से घर-घर पहुँचकर कांग्रेस के मेनोफेस्टो में दिए गए वचन और गारण्टियों को मतदाताओं तक पहुँचाएं।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आज के अपने दौरे के अंत में कटंगी जिला जबलपुर पहुॅचे, जहां एक बड़ी आमसभा संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए आपने प्रदेश ओर केन्द्र की भृष्ट और तानाशाह सरकार को आड़े हाथों लिया। आपने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ी है। सरकार निरंकुश हो गई। हालात यह हो गए हैं कि जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के हिसाब से नहीं चले, उसके यहां ईडी,सीबीआई भेज दो,उन्हें जेल दो। देश में लोकतंत्र समाप्ति की ओर है। आपने कहा कि अगर हमें देश में लोकतंत्र और प्रजातंत्र बचाना है तो भाजपा को हराना होगा इसके लिए आपको कांग्रेस का साथ देना होगा। आपने मतदाताओं के साथ ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है आप अगर ठान लें तो यह मुमकिन है।

Back to top button