छत्तीसगढ़रायपुर

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन ….

रायपुर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और महान कवयित्री माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर 10 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें हाथ जोड़कर नमन किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले देश में महिला शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने स्त्री शिक्षा पर जबरदस्त काम किया। उन्होंने महिलाओं समेत दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Back to top button