छत्तीसगढ़

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन …

रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 19 फरवरी को जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शिवाजी महाराज जी का स्मरण करते समय हमेशा एक आत्मविश्वास और शौर्य से भरे व्यक्तित्व की छबि उभरती है।

उन्होंने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। बघेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।

Back to top button