लखनऊ/उत्तरप्रदेश

ससुराल पहुंचते ही किया हंगामा, शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा; बोली- पति “पसंद” नहीं; थाने में 3 घंटे चली पंचायत….

राधा-कृष्ण की नगरी मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र पहने बहू शादी का जोड़ा उतार सूट पहन कर लड़की मोहल्ले में आकर हंगामा करने लगी। यहां शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ दिया। विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा कर दिया। जिसे देखकर ससुरालजन परेशान हो गए। काफी देर तक जब विवाहिता का हंगामा शांत नहीं हुआ, तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दुल्हन और दूल्हे को थाने ले आई। यहां 3 घंटे पंचायत हुई, मगर बात नहीं बनी। दुल्हन यही बोलती रही कि उसे पति पसंद नहीं। फिर दुल्हन मायके चली गई।

मामला वृंदावन के गौरा नगर मोहल्ले का है। यहां के कौशल किशोर अग्रवाल के बेटे आनंद अग्रवाल की बारात 50 किमी दूर हरियाणा के होडल गई थी। यहां उनके बेटे आनंद की शादी लखन पाल की बेटी रेखा से हुई। आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी सभी रस्में पूरी रीति-रिवाज से निभाई और गुरुवार की सुबह लखन पाल ने बेटी रेखा की विदाई की।

बहू के आने पर ससुराल में हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया। सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था। बहू अपने कमरे में गई। घर में सभी शादी की चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान अचानक रेखा कमरे से निकली। उसने हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र पहने रेखा शादी का जोड़ा उतार दिया और सूट पहन ली थी।

रेखा हंगामा करते हुए ससुराल से बाहर मोहल्ले की सड़क पर आ गई। ससुरालजनों ने हंगामा का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दे रही थी। मोहल्ले वालों ने पूछा कि ससुराल में किसी ने मारपीट या कोई ऐसी हरकत की हो, जिसकी वजह से वह हंगामा कर रही हो। इस पर रेखा ने साफ मना कर दिया। करीब 1 घंटे तक मोहल्ले की सड़क पर हंगामा किया।

उसका हंगामा करना जब बंद नहीं हुआ, तो इसकी जानकारी पति आनंद ने अपने ससुराल में दी। सूचना मिलने पर रेखा के परिजन वृंदावन आ गए। रेखा के घरवालों ने भी उसे समझाने की हर कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आखिरकार पति आनंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Back to top button