सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक है: कौशिक
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रतनपुर में आयोजित कूर्मि महाधिवेशन व पटेल जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश के एकीकरण के लिए जो कार्य किया है वह अनुकरणीय है। सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं, वे हमेशा राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए सदैव समर्पित रहे हैं। वही पं. जवाहर लाल नेहरू की कश्मीर नीति स्पष्ट नही रही है। जिसके कारण वहां दो निशान-दो विधान की नीति पर काम हो रहा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त करके देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश की कृषि नीति को मजबूत करने के महत्वपूर्ण कार्य किया है।
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किसानों को एकजूट करके उन्होंने कई किसान सत्याग्रह चलाए जिसके कारण अंग्रेजी सरकार को पटेल के नीतियों के सामने झुकना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि हमारा समाज हमेशा पारम्परिक कृषि को जीवन-यापन का आधार बनाकर चला है, हमें अधिक से अधिक कृषि आधारित उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना चाहिए। हम सबको समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करना चाहिए, तभी हम अपने पुरखों के सपनों को पूरा करने में सफल होंगे। आयोजित समारोह में डाॅ. हेमन्त कौशिक, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, रामाधार कश्यप, डाॅ. एस.सी मढ़रिया सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने दी प्रकाश पर्व की बधाई
महान सिख धर्म के प्रथम धर्मगुरू गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व उत्सव की नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बधाईयां दी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव का समुचा जीवन हम सबको मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा। प्रखर विद्वान, अध्यात्मिक चिंतक श्री गुरूनानक देव जी के विचार हमें त्याग की भावना के साथ जीवन में सत्कर्म की सदैव शिक्षा देता रहेगा। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर छत्तीसगढ़ के सिख धर्म के अनुयायियों समेत सभी को बधाई देते कहा कि श्री गुरूनानक देव जी हम सबके जीवन सुख समृद्धि और प्रगति लाये।