लेखक की कलम से

आओ मनाये आजादी पर …

 

आओ मनाएँ हम सब आजादी पर जश्न
पूरे देश में तिरंगा फहराएंगे हम।
झूम उठेगा सारा हिन्दुस्थान हमारा
साथ मिलकर बोलेगे वन्देमातरम्।

ढ़ोल नगाड़ा चारों तरफ बाज़ रहे
सब कोई मिलकर राष्ट्र गीत गा रहे
बच्चा बच्चा भारत माँ की जय बोल रहा
सभी को अब मिलाकर कर चलना कदम।

चमक रहा हमारा पूरा भारत देश
नहीं बदल पाए अपना कोई भी भेस
आओ सब हम एक साथ मिलकर मागे
सब अपने अंदर से निकाल देना भरम।।

 

©अर्पणा दुबे, अनूपपुर                   

Back to top button