नेशनेल ट्राइबल डांस प्रतियोगिता में गेंड़ी नृत्य से धनौली की छात्राएं प्रथम
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में चल रही संभाग स्तरीय नेशनल ट्राइबल डांस प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में हुआ। इस ट्राइबल डांस प्रतियोगता में हाई स्कूल धनौली विकासखण्ड गौरेला के छात्राओं ने गेड़ी नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं शासकीय प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा के प्रशिक्षार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। उन्हें प्रतियोगिता में करमा नृत्य में दूसरा स्थान मिला। फिजिकल कॉलेज पेण्ड्रा ने करमा नृत्य में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसका पूरा श्रेय संस्था के प्राचार्य डीडी रात्रे और छात्रों को जाता है।
ज्ञात हो कि प्राचार्य डीडी रात्रे के आने से संस्था के हर गतिविधयों में तेजी आई है। वहीं संस्था का अनुशासन भी बना है। इस संभाग स्तरीय ट्राइबल डांस फेस्टिवल में करमा नृत्य में राजकुमार भोई, मोहन धुर्वे, मीनाक्षी राठौर, शिवानी, शोभा वासुदेव, भारती यादव, मोनिका पटेल, हरीश साहू व अन्य छात्र शामिल थे।
नृत्य की प्रस्तुति के लिये संस्था की व्ख्याता श्रीमती सीमा डेविड का विशेष योगदान था। संस्था में सीनियर प्रशिक्षार्थी दीपक राजवाड़े, प्रियंका गुप्ता, कन्हैया वासुदेव, संजय कश्यप, पवन दुबे, धीरेंद्र पाठक, राजेश तिवारी, पंकज चतुर्वेदी का विशेष रूप से सहयोग रहा।