बिलासपुर

कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष मरकाम

बिलासपुर। धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए किए जाने के मांग को लेकर कांग्रेस ने आज नेहरू चौक में महाधरना दिया। इस धरना- प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक भाजपा के नेता परेशान हैं। भाजपा की जमीन छत्तीसगढ़ से खिसक चुका है इस बात को अब भी वे मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस सरकार को आर्थिक रूप से परेशान करने के कई तरह के उपक्रम किए जा रहे हैं। देश अब अभूतपूर्व वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है। लेकिन इसका असर राज्य सरकारों पर दिखने लगा है। केंद्र से मिलने वाली राशि में कटौती की जा रही है। अब केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से चावल लेने से इनकार कर दिया है। ऐसी स्थिति में किसानों से धान की खरीदी कैसे की जाएगी यह एक बड़ी समस्या है। प्रदेश सरकार ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र से सहयोग मिले न मिले हम किसानों से धान 2500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेंगे। आज के धरना-प्रदर्शन में जिले के सभी बड़े नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में ब्लॉकों से कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button