छत्तीसगढ़बिलासपुर

केलो परियोजना के विकास के लिए 81.40 करोड़ रूपए स्वीकृत …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत केलो परियोजना के कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन कार्य के लिए 81 करोड़ 40 लाख 89 हजार रूपए स्वीकृत किए है। यह राशि प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना फास्ट्र ट्रेक अंतर्गत स्वीकृत की गई है।

इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में 22810 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई की जा सकेगी। इस सिंचाई परियोजना कंमाड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

Back to top button