विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, नंद कुमार साय सहित भाजपा के दिग्गज मरवाही में …
मरवाही में उपचुनाव में भाजपा ने ऐड़ी-चोटी एक कर दी है। भाजपा नेताओं की फौज मरवाही में भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह के लिये वोट मांग रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, नंद कुमार साय, भूपेंद्र सवन्नी सहित दर्जनों नेता मरवाही में भाजपा का माहौल बनाने में लगे हैं।
भाजपा अपने इसी रणनीति के तहत मरवाही विधानसभा के मध्य में स्थित धनपुर ग्राम में युवा सम्मेलन कर युवाओं सहित क्षेत्र को भाजपामय करने की कोशिश की। ग्राम धनपुर में आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, राजेश मूणत, ओमप्रकाश चौधरी, विजय शर्मा, अमित साहू, हर्षिता पांडे सहित दर्जनों नेताओं ने कार्यक्रम कर युवाओं सहित मरवाही की जनता से भाजपा को जिताने की अपील की।
इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने सरकार को जमकर कोसा और उसे गांव, ग़रीब व किसान विरोधी बताया। उपस्थित सभी नेताओं ने बेरोजगारों से छल करने वाला बताया। उक्त नेताओं ने एक स्वर में भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को जिताने की अपील की।
इस दौरान उक्त नेताओं के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, ब्रिजलाल राठौर, समीरा पैकरा, शिव प्रताप राय, नीरज जैन, आयुष मिश्रा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, युवा भाजपा के पदाधिकारी, अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता सहित महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।