लेखक की कलम से
शिक्षक …
शिक्षा देने वाले
शिक्षक कहलाते |
अज्ञानता को दूर कर
ज्ञान वो बरसाते |
नित नए प्रेरक आयाम को
बिखरा कर, प्रेरित करते
विविधता में एकता की
वो संस्कृति सिखलाते |
अद्भुत होते उनके सांचे
जिसमें ढ़लते हैं बच्चे
पूरी मेहनत, निष्ठा से शिक्षक
वो महान शिल्पकार होते |
शिक्षक की प्रमुख विशेषता
वो आदेशात्मक शिक्षा नहीं देते
निर्देशात्मक शिक्षा देकर वो
महान और आदर्श शिक्षक होते |
विद्या, ज्ञान, प्रकाश भरकर
आदर्शों की मिसाल वो होते
प्रणाम उन गुरुजनों को
जीवन वो, आलोकित कर जातें ||
©इली मिश्रा, नई दिल्ली