भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह का धुंआधार प्रचार चालू, कहा- मैं यहाँ का स्थानीय, आपके सुख-दुःख का मैं भागीदार रहूंगा …
कांग्रेस ने हमारी आवास, स्मार्ट कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी बहुउपयोगी योजनाओं को बन्द किया है रोका है कांग्रेस को सबक सिखाना ही है यह उदगार व्यक्त किये आज भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों के मध्य कहा।भाजपा प्रत्याशी ने आज अँधियारखोर, डाडीबहरा, सालहेघोरी, पंडरीपानी, कोरजा, तेंदूमुड़ा, धनौली, करँगरा, झगराखाड़, चुक्तिपानी, अंजनी, गोरखपुर में सघन जनसम्पर्क किया। जहाँ ग्रामीणों ने उनका स्वागत नारियल भेंट कर व महिलाओं ने आरती उतार कर किया।
उपस्थित मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी गम्भीर सिंह के प्रति अपनी आस्था जताई व सभी ने केंद्र व तात्कालिक भाजपा सरकारों की योजनाओं का बखान व मिले लाभ को याद किया। उपस्थित जनता ने डॉ गंभीर सिंह के स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमारे साथ धोखा किया, गंगाजल की कसम को भी पूरा नहीं किया, इसका पाप भोगना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी को। सभी ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। अपने प्रचार में डॉ गंभीर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही।