
पत्नीप्रेमी पति ने करवा चौथ से एक दिन पहले लगाई फांसी, मौत ….
इंदौर. सुहागनों के व्रत करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले एक पति ने अपनी पत्नीप्रेमी पति ने पत्नी की याद में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी किसी विवाद के चलते अपने बच्चों को लेकर चली गई थी, ऐसे में पत्नी और बच्चों के वियोग में पति टेंशन में आ गया और उसने अपनी जान दे दी। हैरान करने वाला यह मामला इंदौर के पलासिया क्षेत्र में हुआ, हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई है।
पलासिया पुलिस के अनुसार विनोबा नगर निवासी संजय धीमान (34) की पत्नी और बच्चे छोड़कर अलग जगह रहने चले गए। पत्नी के अचानक इस तरह चले जाने से वह काफी सदमें में आ गया, जिसके चलते उसने सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
पति के फांसी लगाने की जानकारी अलसुबह उस समय लगी, जब संजय के पिता उठे, उन्होंने घर में फंदे पर शव लटका देखकर घर के सभी लोगों को उठाया, इसके बाद संजय को उपचार के लिए अस्पताल लेकर भी पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पति ने ये कदम उठाया, इससे पहले भी संजय की पत्नी चली गई थी, लेकिन वह उसे समझा बुझाकर ले आया था, घरेलू विवाद से तंग आने के कारण सजंय काम पर भी नहीं जाता था, इसी बीच करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर चली गई, जिससे फिर वह तनाव में आ गया और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।















