मध्य प्रदेश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल आए, अपने लिए मांगे वोट, 14 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरुर भी भोपाल आएंगे …

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस के 502 प्रतिनिधि भी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 15 मनोनीत सदस्य हैं। इसके अलावा 487 प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इनमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं। जबकि खंडवा लोकसभा के उप चुनाव के समय अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हो गए थे। इसलिए वे मतदान नहीं करेंगे। कांग्रेस तीन बार उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा को आवेदन दे चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने यह मामला छानबीन समिति को सौंपा था। समिति की रिपोर्ट आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस का आवेदन निरस्त कर दिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल आए और कांग्रेस प्रतिनिधियों से अपने समर्थन में वोट मांगे। खडके के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर भी भोपाल आने वाले हैं। वे कल 14 अक्टूबर को आएंगे। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। इधर, खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ के बीच बंद कमरे में चर्चा भी हुई। श्री खड़गे थोड़ी दोपहर पश्चात वापस दिल्ली रवाना हो गए।

मप्र में इस बार कांग्रेस ने 504 डेलीगेट्स बनाए हैं। ये सभी डेलीगेट्स राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोट डालेंगे। 17 अक्टूबर को पीसीसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। अध्यक्ष के चुनाव के उम्मीदवार व राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीसीसी में करीब 45 मिनट बंद कमरे में कमलनाथ से चर्चा की। इस बैठक में मप्र के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के साथ ही खड़गे के साथ भोपाल आए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ भी मौजूद थे।

हालांकि, पीसीसी के सभागार में जब खड़गे ने डेलीगेट्स से चर्चा की, उसमें कमलनाथ मौजूद नहीं रहे। खड़गे के दौरे के बाद अब कल 14 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार शशि थरूर भोपाल आएंगे। थरूर पीसीसी में डेलीगेट्स से मिलकर अध्यक्ष पद के लिए वोट मांगेगे।

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खडके के भोपाल आने और चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह लोग 80 साल के खड़गे को क्यों परेशान कर रहे हैं। सभी को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाला है। मिश्र ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम पूरे देश को पता है, फिर 80 वर्षीय राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी को क्यों परेशान किया जा रहा है, यह समझ से परे‌ है।

राष्ट्रीय नेता मल्लिरकार्जुन खड़गे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भले ही मेरी उम्र ज्यादा है, इससे क्या फर्क पड़ता है। यह तो समर्पण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद भी सारे निर्णय वरिष्ठजन की सहमति से ही लिए जाएंगे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनके अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने बहुत अच्छा काम किया है। कई राज्यों में सरकार बनी। दो बार केंद्र में सरकार बनी है। आंतरिक लोकतंत्र के तहत कार्यकर्ताओं के कहने पर वह चुनाव मैदान में आए हैं। अध्य क्ष पद के लिए दूसरे प्रत्याशी शशि थरूर के बारे में उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की इच्छा से तय होता है कि कौन चुनाव लड़ेगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि इतने सालों में मैंने जो काम किया है, वह आप पता कर लें। इसके बाद मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Back to top button