मध्य प्रदेश

कांग्रेस सरकार बनने पर ग्राम पटेलों को दिया जायेगा मानदेय

मानस भवन में आयोजित आदर्श गामीण पटेल संघ के कार्यक्रम में कमलनाथ ने की घोषणा

भोपाल। राजधानी के मानस भवन में आदर्श ग्राम पटेल महासंघ के बैनर तले दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पटेलों को मानदेय देने से गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी जिससे ग्राम पटेल अपने सामाजिक कार्यों को सूचारू रूप से कर सकेंगे। मानदेय के माध्यम से ग्राम पटेल और ग्राम सशक्त बनेगा। ग्राम सशक्त बनने से ग्रामवासी और प्रदेश व देश सशक्त बनेगा। भारत गावों में बसता है, जहां पर विभिन्न जाति, वर्गों, समाजों के लोग मिलजुकर भाईचारे के साथ निवास करते हैं। खानदानी ग्राम पटेल परिवारों का उत्तराधिकारी उसके परिवार का ही सदस्य होगा और कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रामीण क्षेत्र के खानदानी ग्राम पटेलों को मानदेय दिया जायेगा।
कमलनाथ ने कहा कि गांव के भाईचारों को बनाये रखने के लिए खानदानी ग्राम पटेलों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। गाव के पटेलों के सक्रिय होने से अनेक वाद-विवाद गांव में भी सुलझ जायेंगे और उनकी परेशानियां दूर होगी, जिससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। गांव के लोगों के लिए गांव का खानदानी पटेल सबसे विश्वसनीय होता है, जो पूरे गांव के हित के लिए काम करता है। भारत की जो संस्कृति है, वहीं कांग्रेस की संस्कृति है। हमारे देश में विभिन्न जाति के लोग, विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं। मप्र आदर्श ग्रामीण पटेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल चूमली ने कहा कि प्रदेश भर का संपूर्ण पटेल संघ एकजुटता के साथ कमलनाथ के साथ खड़ा होकर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संल्पित है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, जेपी धनोपिया, आदर्श ग्रामीण पटेल संघ के पदाधिकारी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष देवीप्रसाद पटेल, महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सिकरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह बामौर, भोपाल जिला अध्यक्ष बद्रीप्रसाद पाटीदार सहित प्रदेश भर के आदर्श ग्रामीण पटेल संघ के हजारों की संख्या में पदाधिकारी और पटेल उपस्थित थे।

भागवत कथा सुनने पहुंचे कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ गुुरुवार को राजधानी के पांच नंबर बस स्टाप निकट स्थित नर्मदा मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे। उन्होंने कथावाचक विदुषी रिचा गोस्वामी से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, करुणाधाम आश्रम के महंत भी मौजूद थे।

Back to top button