लखनऊ/उत्तरप्रदेश

नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद पर गाजियाबाद में केस दर्ज ..

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज की मुश्किलें बढ़ सकती है। गाजियाबाद के एक थाने में महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल यह मामला नरेंद्र मोदी पर एक अशोभनीय टिप्पणी से जुड़ा हुआ है जिसके बाद उनपर यह केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज द्वारा नरेंद्र मोदी और अन्य के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के के पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) के मुताबिक, यह केस मसूरी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा, ‘एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान में आया है। इस वीडियो में महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज प्रधानमंत्री और अन्य महान लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाने में महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।’

पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 153a  और 295a के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

महामंडलेश्वर कहे जाने वाले महामंडलेश्वर पंडित यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज का विवादों से नाता कोई नया नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इसी साल सितंबर के महीने में नरसिंहानंद ने मदरसों को लेकर कहा था कि मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए, ताकि बच्चों के दिमाग से वायरस निकल सके। नरसिंहानंद ने कहा था कि मदरसे होने ही नहीं चाहिए। इतना ही नहीं यति नरसिंहानंद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जिहादियों के साथी हैं। वह उत्तर प्रदेश में जीत नहीं सकें और केरल जाकर चुनाव लड़ा। नरसिंहानंद ने कहा था कि अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो वो पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएं।

कुछ समय पहले यति नरसिंहानंद सरस्वती का एक अन्य कथित वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो तिरंगे पर टिप्पणी करते नजर आए थे। वायरल वीडियो में वो कथित तौर से कह रहे थे कि हर घर तिरंगा की जगह भगवा लहराया जाए। इस वीडियो में कथित तौर से उनका कहना था कि एक बहुत बड़ा अभियान तिरंगे के नाम पर चल रहा है। ये अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा आर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है। इसका मालिक गैर संप्रदाय से है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है।

Back to top button