दुनिया

ट्रंप ने किया मेलानिया के साथ ताज का दीदार, योगी आदित्य नाथ ने की अगुवानी

आगरा। अपने दो दिवसीय प्रवास पर भारत आए दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सपत्नीक ताज का दीदार किया। यहां पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनकी अगुवानी की।

इसके पूर्व ट्रंप का विमान आज 11.40 बजे अहमदाबाद हवाई अड्‌डे पर उतरा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं प्रोटोकाल तोड़कर उनकी अगुवानी की। यहां से वे साबरमती आश्रम गए तथा वहां से वापस आकर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संबोधित किया। उन्होने भारतीय लोकतंत्र की प्रशंसा भी की। विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोग मौजूद रहे।

वे यहां से आगरा के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत करते हुए अगुवानी की। ताज के आसपास उनके दौरे को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और ताज के सामने फोटो भी खिंचवायी।  

Back to top button