बिलासपुर

मुंह जुबानी याद रखें फायर ब्रिगेड 101, विशेष संरक्षा अभियान में दी जा रही जानकारी

             बिलासपुर। मंडल संरक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों को आगजनी एवं सडक दुर्घटना के दौरान ली जाने वाली सावधानियों एवं अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने से संबंधित जानकारियां देने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

           इसी संदर्भ में मंडल संरक्षा विभाग के नागरिक सुरक्षा निरीक्षक घनश्याम विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में वरि. अनुभाग अभियंता टेक मशीन कार्यालय में कार्यरत सुपरवाइजर, कर्मचारियों एवं आरपीएफ बैरक प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षार्थियों को आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्हें बताया गया कि फायर सेफ्टी के नियमों का पालन कर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने की विधियों के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

           इसके अलावा सड़क, रेल एवं अन्य प्रकार के दुर्घटना के दौरान मानव शरीर पर चोट लगने से चोट के स्थान पर त्रिकोणीय पट्टी के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करने के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी गई। आग लगने के दौरान पास के अग्निशमन केन्द्रों का संपर्क न. एवं फायर ब्रिगेड का नं. 101 मुंह जुबानी याद रखने की भी सलाह दी गई।

Back to top button