
युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने जबरन की शादी, विरोध करने पर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप ….
जयपुर । एक युवती ने प्रताप नगर थाने में खुद के अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर मंदिर में जबरन शादी करने और शादी का विरोध करने पर पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विमल, नारायण, निर्मल, सालिगराम और गणपति बाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया हैं। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ चाय में पिला दिया। फिर उसे नशे की हालत में गांव में ले गए।
जहां मंदिर में जाकर उसके साथ शादी कर ली। जब पीड़िता को होश आया तो उसने इस शादी से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट की और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विमल, उसके भाई नारायण, निर्मल ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इस मामले की जांच एडिशनल डीसीपी महिला अत्याचार सेल को दी गई हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि विमल ने उसे प्रताप नगर में मिलने बुलाया था। इस दौरान उस ने उसे चाय पिलाई जिस में नशीला पदार्थ मिला था। वह बेहोश हो गई। जिसके बाद ये लोग उसे कार से अपने गांव लेकर चले गए। जिसके बार में उसे कोई जानकारी नहीं हैं। वहां पर आरोपियों ने नशे की हालत में उससे शादी की। युवती को जब होश आया तो उसने इस शादी को विरोध किया।
जिसके बाद आरोपियों ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की के नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस में विमल उसका भाई नारायण, निर्मल शामिल थे। इन बदमाशों ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ जबरन एकएक कर दुष्कर्म भी किया। इन बदमाशों के चंगुल से निकलने के बाद लड़की जयपुर पहुंची और उसने पुलिस को आपबीती बताई।
















