मध्य प्रदेश

महाकाल लोक के लोकार्पण का क्षण अदभुत एवं अविस्मरणीय होगा- मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के दशहरा मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 11 अक्टूबर का दिन उज्जैन एवं समूचे प्रदेश के लिये गौरव का दिन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। बाबा महाकाल की नगरी में आज से 5 दिवसीय शाम संगीत, भक्ति, और संस्कृति के रंग में रंगने वाली होगी क्योंकि छठें दिन 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा कार्यक्रम है और वे महाकाल लोक के पहले चरण के कार्यों का लोकार्पण करने वाले है.

सीएम शिवराज की मंशा अनुरूप संस्कृति विभाग ने आयोजन की भव्य तैयरियां की हैं. सीएम शिवराज के अनुसार महाकाल लोक से पहले व कार्यक्रम के दिन माहौल भक्तिमयी होना चाहिए. जन-जन तक निमंत्रण पहुंचना चाहिए. जन-जन को ये संदेश जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण का क्षण प्रदेशवासियों के लिये एक अदभुत एवं अविस्मरणीय क्षण होगा। सभी प्रदेशवासी इस गौरव के साक्षी बनें। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोकार्पण समारोह में आने एवं सहभागी बनने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक सुन्दर एवं अदभुत है। इसके दर्शन से मन प्रफुल्लित हो जाता है। उन्होंने बताया कि लोकार्पण के बाद महाकाल लोक का सभी प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने परम्परा अनुसार श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के किरदार निभाने वाले कलाकारों का पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस दशहरा पर्व पर हम सभी अपने अन्दर की बुराइयों को भी दहन करें। प्रदेश में नशामुक्ति के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी बुराइयों का अन्त होना चाहिये। इस अवसर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, उज्जैन जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया सहित विधायक, बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में दशहरा पर्व पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री चौहान बरसते पानी में महाकाल की सवारी में पैदल चले। महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुँची, जहाँ शमी वृक्ष के समीप मुख्यमंत्री ने सपत्नीक महाकाल की पालकी की पूजा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिये भगवान महाकाल से कामना की और महाकाल लोक के सफल आयोजन के लिये प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान भी भक्तिपूर्वक डमरू बजाते हुए भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सवारी जैसे ही फ्रीगंज पहुँची हल्की बारिश प्रारम्भ हो चुकी थी। मुख्यमंत्री चौहान बारिश में भीगते हुए सवारी के साथ चले और उज्जैन की जनता का अभिवादन किया। सवारी में आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के होने वाले लोकार्पण के मद्देनजर महाकाल लोक की झांकी भी निकाली गई।

विजयदशमी के दिन बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सपत्नीक शामिल हुए. सीएम शिवराज ने शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मैला ग्राउंड में जहां पीएम मोदी की जनसभा होनी है, वहां जाकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री 5:30 बजे महाकाल की नगरी में हेलीपेड पर उतरेंगे और बाबा के दर्शन कर लोकार्पण करेंगे, फिर जनसभा को संबोधित करेंगे आप सभी इस आयोजन में शामिल हो, जो नही आ सकते वे घर घर दीप जलाए, मंदिरों में पूजा करे और उत्साह मनाए में तीन लोक से न्यारी इस नगरी से में पूरे विश्व को आमंत्रित करता हूं. बता दें कि पीएम मोदी 11 अक्टूबर को ”महाकाल लोक” का लोकार्पण करने पहुंच रहे हैं.

संगीत, भक्ति, और संस्कृति के रंग में डूबा उज्जैन, 11 अक्टूबर तक हर शाम होगी मनमोहक

  1. 6 अक्टूबर 2022 : भगवान राम पर आधारित 45 मिनट की संगीतमय सांस्कृतिक प्रस्तुति विख्यात कलाकारों द्वारा दी जाएगी. साथ ही 1500 दीपक से प्रज्वलित, श्रृंगारित भूमि कर 11 ब्राह्मणों द्वारा मां क्षिप्रा की आरती की जाएगी. मां क्षिप्राजी की आरती के तीन भाग माने जा सकते हैं. सर्वप्रथम मंत्र उच्चारण फिर क्रम से धूप आरती, दीप आरती व कपूर आरती.
  2. 7 अक्टूबर 2022 : महादेव लेजर शो और महाकाल गाथा महानाट्य. स्थान शास्त्री नगर मैदान. आरती पहले दिन की तह शिप्रा घाट पर ही होगी.
  3. 8 अक्टूबर 2022 : कृष्ण प्रणोत महाकाल स्त्रोत्तम गायन व महाकाल गाथा महानाट्य। स्थान शास्त्री नगर मैदान। आरती पहले दिन की तरह…
  4. 9 अक्टूबर 2022 : शिव-गणेश स्तुति व महाकाल गाथा महानाट्य. स्थान शास्त्री नगर मैदान. आरती पहले दिन की तरह ही होगी.
  5. 10 अक्टूबर 2022 : महादेव लेज़र शो व प्रसिद्ध गायक कलाकार सोनू निगम की प्रस्तुति होगी. स्थान दशहरा मैदान. आरती पहले दिन की तरह शिप्रा नदी पर ही होगी.
  6. 11 अक्टूबर 2022 : 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रधाममंत्री मोदी महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंग और उसके बाद कार्तिक मैला ग्राउंड में जनसभा आयोजित कैलाश खेर की संगीत मई प्रस्तुति होगी.
Back to top button