मध्य प्रदेश

एम्स में भर्ती राज्यपाल मंगुभाई पटेल की हालत स्थिर, सीएम शिवराज ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल …

भोपाल। अभा आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल में भर्ती राज्यपाल मंगुभाई पटेल की हालत स्थिर है। वे कोरोना से संक्रमित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब राज्यपाल से मिलने पहुंचे। वह करीब 20 मिनट तक यहां पर रहे। उन्हें राज्यपाल से कुशलक्षेम पूछी।

एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है राज्यपाल की हालत स्थिर है। उन्हें बहुत कम मात्रा में ऑक्सीजन भी दी जा रही है। फेफड़े में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। यहां पर यह बता दें कि विगत शनिवार रात नौ बजे राज्यीपाल को एम्स में भर्ती कराया गया था। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल की हालत में सुधार आ रहा है।

उन्होंने डाक्टरों की टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश जोशी के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

Back to top button