छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

भाजपा ने भी झोंकी ताकत, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मण्डल प्रभारी ब्रिजलाल राठौर की अगुवाई में प्रचार शुरू…

पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लेकर आगामी मरवाही उप चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। स्व जोगी के इस गढ़ को भेदने के लिए भाजपा भी अब जी जान से जुट गई है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं तो वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी भी गिना रहे हैं। इसी तरह का नुक्कड़ सभा भाजपा मण्डल सेमरा के कई गावो में आयोजित की गई। ज्ञात हो कि इससे पहले शेमरा मण्डल के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक बैठक स्थानीय बांधामुड़ा बाॅयपास चुनाव कार्यालय में संपन्न हुई थी, जिसमें अपनी टीम के साथ बूथ अध्यक्ष, संयोजक-सह संयोजक-शक्तिकेन्द्र प्रभारी एवं मण्डल के पदाधिकारी/सदस्य सम्मिलित हुए थे। इस बैठक में आगामी मरवाही उपचुनाव के मद्देनज़र सामूहिक रूप से चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों का वितरण किया गया व आगे की रणनीति तैयार की गई।

विपरीत परिस्थितियों में भी शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-जज़्बे और उत्साह के साथ मरवाही फ़तह करने का संकल्प लिए थे। इसी बैठक के पारित संकल्प के अनुसार भाजपा मंडल शेमरा के ग्राम सेमरा, दौजरा, गोरखपुर, कन्हारी, हर्राटोला, जैसे गांवों में भाजपा नेताओं ने नुक्कड़सभा का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।

उपरोक्त सभाओं में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री समीरा पैकरा पूर्व उपाध्यक्ष जिपं बिलासपुर, भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौर, कुबेर सर्राटी, लूसन राठौर मण्डल अध्यक्ष सेमरा, अजय तिवारी, पवन पैकरा, हरवंश चौहान, बद्री गूर्जर, रोहणी गुर्जर, मण्डल बैगा, राजकुमार राठौर, संतोष तिवारी, लक्ष्मी पेन्द्रो, रामलली राठौर, देवलाल धुर्वे, हुकुमचंद यादव, संतोष विश्वकर्मा, लिखन पैकरा, राजकुमार कुशवाहा, सूर्यकांत ठाकुर, अभय वर्मा, कबीर मिश्रा, रोहित गूर्जर, अविनाश जयसवाल, लक्ष्मी बैगा, उमेश कश्यप, लिमेश्वर कुशवाहा, चंदू यादव, मूलचंद राठौर, कृष्ण कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता/पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Back to top button