बिलासपुर

तेलगू ब्राह्मण समाज ने कोरोना के लिए प्रधानमंत्री कोष में दिया 21 हजार का चेक

बिलासपुर। कोरोना के चलते भारत समेत पूरा विश्व संकट के दौर से गुज़र रहा है। भारत भी लाकडाउन की स्थिति से झूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में समाज के अनेक लोग स्वेच्छा से धनराशि जमा कर इसमें अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

राजकिशोर नगर तेलगू ब्राह्मण समाज बिलासपुर के अध्यक्ष बुलुसु महेश कुमार, संरक्षक पीवी कृष्णा और पूर्व विधायक, राष्ट्रीय सचिव सेवादल चन्द्र प्रकाश बाजपेयी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री कोष में  21 हज़ार रुपए का चेक बिलासपुर कलेक्टर डॉ. संजय के. अलंग को दिया। समाज के बीके राव, एस. विजय कुमार, बी. रमेश कुमार, के. नरसिंह, एसव्ही राव, एस. चन्द्रशेखर, के. कृष्णा, वी. रवि शर्मा, शेष गिरी सदस्य हैं।

ज्ञात हो कि राजकिशोर नगर में समाज बिलासपुर की सुख समृद्धि के लिए श्रीयंत्र पूजा व अनेक अवसरों में अपनी भागीदारी निभाता आ रहा है। श्री बाजपेयी ने इन सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।

Back to top button